फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elderly woman's body found in rotten condition in kitchen,

रसोई में गली-सड़ी अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman's body found in rotten condition in kitchen,
हिसार। आजाद नगर एरिया स्थित शास्त्री नगर में अकेली रह रही 60 वर्षीय महिला की अज्ञात ने हत्या कर दी। महिला का शव रसोई में गली-सड़ी अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी जोगिंद्र शर्मा, आजाद नगर थाना पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे और जरूरी तथ्य जुटाए। वहीं, देहरादून में नौकरी कर रहा मृतका सरिता का इकलौता बेटा सूचना मिलने पर हिसार पहुंचा। पुलिस ने बेटे के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को प्लास्टिक बैग में पैकेज कर अस्पताल पहुंचा। जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतका सरिता के बेटे राहुल मलिक ने बताया कि वह नेवी से चीफ पीटी ऑफिसर के पद से 2018 को सेवानिवृत्त हुआ था। उसके बाद जनवरी 2019 में वह देहरादून में राष्ट्रीय कृषि व विकास ग्रामीण बैंक में नौकरी लगा। वह अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ देहरादून में ही रहता है। घर पर उसकी मां अकेली रहती थी। करीब 15-20 पहले उसने अपनी माता सरिता से फोन पर बात की थी तो उसे कहा था कि सब ठीक है। पिछले पांच दिन से उसकी माता के दोनों फोन बंद आ रहे थे। बात नहीं होने पर उसने शुक्रवार दिन में अपने पड़ोसी कृष्ण को फोन कर घर पर जाकर पता करने को कहा। वह घर पहुंचा तो यहां ताला लगा मिला। घर से दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना मिलने पर राहुल ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। रात करीब 10 बजे राहुल हिसार पहुंचा और मकान का ताला तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो उसकी मां का शव गली-सड़ी अवस्था में पड़ा था। उसने बताया कि उसके पिता उदयवीर एग्रीकल्चर विभाग में जूनियर इंजीनियर थे। वर्ष 2004 में उनका देहांत हो गया था। उसके बाद इस घर में मां अकेली रह रही थी।
विज्ञापन

गहने गायब, लूट का शक
राहुल ने बताया कि उसे अंदेशा है कि उसकी माता की हत्या किसी ने लूट के इरादे से की है। उसकी माता के कान की बालियां, गले की चेन व हाथ का कड़ा गायब है। दोनों कमरे पर ताले थे। रसोई में उनकी मां का शव के पास चादर और तकिया पड़ा था। फर्श पर खून के धब्बे भी थे। सरिता से मारपीट कर उसे घसीटा गया होगा। पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 302, 201, 452, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर घर में रहती थी सरिता देवी
पड़ोसियों ने बताया कि सरिता देवी अक्सर घर में ही रहती थी। वह पड़ोस में भी किसी के पास ज्यादा नहीं जाती थी। वह कई बार अपने पीहर बागपत के हेवा में या फिर अपने बेटे राहुल के पास देहरादून चली जाती थी। एक-दो दिन से घर से दुर्गंध आ रही थी।
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि शव की हालत ऐसी थी कि देखकर बताया नहीं जा सकता था कि सरिता को किस तरह मारा गया है। एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। मृतका के घर वाली गली में सीसीटीवी नहीं है। दूसरी गली के सीसीटीवी जांचे जाएंगे।

शव का रविवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एसआई कृष्ण कुमार, जांचकर्ता आजाद नगर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed