फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   elderly man was called to his home for compromise In Hansi, attacked with iron rod on his genitals and head

Hansi Crime: समझौते के लिए बुजुर्ग को घर पर बुलाया, गुप्तांग व सिर पर लोहे की रॉड से किया हमला

Thu, 18 Apr 2024 01:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 Apr 2024 01:38 PM IST
सार

हांसी में दो बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। उसके समझौते के लिए बुजुर्ग को घर पर बुला लिया। जिसके बाद पड़ोस के युवक व उसके परिवार ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बंसी के सिर और गुप्तांग पर लोहे की रॉड मार कर घायल कर दिया।

विज्ञापन
elderly man was called to his home for compromise In Hansi, attacked with iron rod on his genitals and head
घायल बंसी के बयान दर्ज करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के गांव उमरा में दो बच्चों के बीच हुए विवाद पर समझौते के लिए घर बुलाकर बुजुर्ग के गुप्तांग पर किया हमला। घटना की जानकारी देते हुए गांव उमरा निवासी 55 वर्षीय बंसी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसके बेटे  का पड़ोस के युवक से कुछ विवाद हो गया था। जिसको लेकर बुधवार की शाम को गांव में उस युवक के घर पर समझौते के लिए उन्हें फोन करके बुलाया था।

विज्ञापन


बंसी ने बताया कि जैसे ही वह उनके घर पहुंचा तो पड़ोस के युवक व उसके परिवार ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बंसी ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने घर पर बुलाकर उसे पिटना शुरू कर दिया और बंसी के सिर और गुप्तांग पर लोहे की रॉड मार कर घायल कर दिया। जिससे की वह गंभीर रूप से  घायल हो गया। बंसी ने बताया की उनके  गुप्तांग पर गहरी चोट आई हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद बंसी के परिजन मोके पर पहुंचे और उसे वहां से घर लेकर आए। जिसके बाद डॉयल 112 व सदर थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल बंसी को हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर  उसका इलाज़ कर रहे हैं लिया। बंसी ने सदर थाने  में गांव के युवकों के खिलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई हैं। पुलिस ने बंसी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया हैं ओर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना से एएसआई कुलदीप ने बताया कि उन्होंने नागरिक अस्पताल में जाकर बंसी के बयान दर्ज किए हैं। बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ़ कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed