फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Elactronic bill

बिजली बिलों को लेकर अब शहर बंद की तैयारी

Thu, 08 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 08 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Elactronic bill

बिजली बिल घटाओ संघर्ष समिति की ओर से बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर पारिजात चौक पर जारी धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने के तीसरे दिन की अध्यक्षता बिश्नोई मंदिर व न्यू राजगुरु मार्केट प्रधान राजेंद्र चुटानी ने की। इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन


राजेंद्र चुटानी ने कहा कि जब हरियाणा के साथ लगते प्रदेशों में बिजली सस्ती है तो हरियाणा में इसे महंगे दामों पर क्यों दी जा रही है। इसे वापस नहीं लिया तो जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। संघर्ष समिति के संयोजक गौतम सरदाना ने कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो उनका यह धरना शहर बंद में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन


हर दुकानदार व व्यापारी सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। इस गंभीर समस्या का हल जल्द किया जाए। इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी ने धरने को समर्थन देते हुए कहा कि सरकार ने बिजली बिल बढ़ाकर जनता के हितों से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने को डिप्टी मेयर भीम महाजन, पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, युद्धवीर सिंह आर्य, देशराज मनचंदा, हरफूल खान भट्टी, अशोक ग्रोवर, कश्मीर सपड़ा, जीत परूथी, मुनीष कौशल, पंकज दिवान, रामकुमार सोनी, सतपाल पानू, खुशीराम, सजन लावट व राजकुमार भाटी ने भी संबोधित किया।

यह बैठे धरने पर
बुधवार को रवि महता एडवोकेट, नरेश बंसल, सुभाष नागपाल, अशेाक असीजा, प्रदीप शर्मा, निशांत मुटरेजा, महेश चौधरी, जयसिंह वर्मा, राजेश चोपड़ा, मेहरचंद मनचंदा, रामकुमार सोनी, विनोद आहूजा, मनोज मनचंदा, रामनाथ, रामनिवास सोनी, रामकुमार, अमरदीप सभ्रवाल, कपिश गोयत, रवि, विकास वर्मा, संदीप श्रवण, विनोद श्रवण, राजकुमार झंडई, जीत कुमार परूथी, संतलाल एसएचओ, बिट्टू सोनी, धर्मपाल खोवाल तथा सतबीर वर्मा धरने पर बैठे।

सीएम साहब! इस्तीफा देकर हमारे साथ धरने पर बैठो
हिसार। बिजली के बढ़े हुए रेट और फ्यूल चार्ज को समाप्त करने की मांग को लेकर एमडी कार्यालय पर नागरिक मंच का धरना बुधवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गया।

धरने पर नागरिक मंच जवाहर नगर कमेटी उपप्रधान रोहताश शर्मा व महासचिव प्रीतम कामरा की अध्यक्षता में नरसिंह सोरठ, बीरमति, संतोष श्योकंद, सतपाल मोरवाल, पृथ्वी सिंह मोरवाल, राजेश, सुभाष, लालचंद, धर्मपाल सोनी एडवोकेट, कांशीराम, निर्मला, रानी, चंद्रपति, पूनम, संतरा व राजू आदि लोग धरने पर बैठे।

धरने को नागरिक मंच के सचिव जय सिंह पूनिया ने संबोधित किया कि खट्टर साहब! काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, इसलिए लोगों को अब उनकी बातों पर विश्वास नहीं हो रहा। अगर वे वास्तव में परेशान है तो मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दें और हमारे साथ धरने पर बैठें।

नागरिक मंच मुख्यमंत्री को कहना है कि जनता दोबारा बहकावे में नहीं आएगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि बिजली के रेट घटाए जाए, फ्यूल चार्ज समाप्त किया जाए, अन्यथा इस लड़ाई को आम जनता की लड़ाई बनाकर पूरे हरियाणा में फैलाया जाएगा।

धरने को सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व महासचिव बनवारी लाल बिश्नोई, एचएयू से पूर्व प्रधान डॉ. अर्जुन राणा, हरिसिंह, रामकुमार शर्मा, आरसी जग्गा, शकुंतला जाखड़, सरोज सैनी, निर्मला, कमलेश कैमरी, सुदर्शन मिनोचा, इंद्र सिंह बामल, कैप्टन भगत सिंह, मदनलाल मुंजाल, श्योचंदराम घोड़ेला, संतोष श्योकंद, कृष्ण कुमार खामरा, दीपक कुमार वधवा, भारत भूषण पटेल नगर, रमेश ठकराल, सत्यवान इंदौरा, चतर सिंह सोनी, चंदगीराम, सूबेसिंह बूरा, संजय, नरेश जवाहर नगर, कृष्ण कुमार खामरा, बलवंत सिंह बूरा, सतपाल आदि मौजूद थे।

इनेलो ने भी दिया समर्थन
नागरिक मंच हिसार द्वारा बिजली बिल के रेट को घटाने के लिए दिए जा रहे धरने को इनेलो के जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, डिप्टी मेयर भीम महाजन, शीला भ्याण ने संबोधित किया।


उनके साथ कृष्णा खरब, दर्शना लाठर, स्नेहलता निंबल, अमित ग्रोवर प्रधान महासचिव इनेलो नलवा, रवि आहूजा प्रधान भगत सिंह मार्केट हिसार, रमेश प्रधान कपड़ा मार्केट, पितरूमल गोयल महासचिव कपड़ा मार्केट, ब्रह्म नागपाल, अनूप जैन, सुभाष व राजेश हिंदुस्तानी ने भी अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed