फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Eight new dengue cases found, SDP kit problem in blood banks

डेंगू के आठ नए केस मिले, ब्लड बैंकों में एसडीपी किट की समस्या बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Eight new dengue cases found, SDP kit problem in blood banks
डेंगू के आठ नए केस मिले, ब्लड बैंकों में एसडीपी किट की समस्या
विज्ञापन

हिसार। जिले में बुधवार को डेंगू के आठ और मरीज मिले। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 488 पहुंच गया है। उधर ब्लड बैंकों में एसडीपी किट की समस्या छठे दिन भी रही। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अभी तक 2647 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 488 लोग डेंगू पीड़ित मिले हैं। इनमें 452 व्यक्ति डेंगू से रिकवर हो चुके है और फिलहाल जिले में 35 डेंगू के सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य निरीक्षकों को फीवर मास सर्वे में तेजी लाने के दिए निर्देश
बुधवार को नागरिक अस्पताल में मलेरिया विभाग की मासिक बैठक हुई। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने स्वास्थ्य निरीक्षकों को ग्रामीण एरिया में चल रहे फीवर मास सर्वे में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान मिलने वाले आशंकित टेस्ट के सैंपल डेंगू जांच के लिए भेजे। साथ ही पंचायतों के साथ मिलकर गांवों में फॉगिंग करवाएं। बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षकों की तरफ से मासिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। बैठक में स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश कुंडू, राम दर्शन जांगड़ा, सुखबीर सिंह, नफे सिंह, विनय सेतिया, सत्यवीर शर्मा, कृष्ण गिल, गुप्त सिंह, एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहम्मद व प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोरोना का नहीं मिला कोई केस
डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल जिले में एक एक्टिव केस व रिकवरी 97.89 प्रतिशत है। जिले में अभी तक सात लाख 60 हजार 426 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें संक्रमण के कुल 53 हजार 995 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक कुल 52 हजार 854 लोग कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। पहली लहर में संक्रमण के 17 हजार 147 जबकि दूसरी लहर में अब तक 36 हजार 848 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed