{"_id":"62b9e2c721742e33232d424b","slug":"eight-more-suspects-identified-in-dubai-accounts-are-being-searched-hisar-news-hsr63529606","type":"story","status":"publish","title_hn":"विन मनी एप फ्रोड: दुबई में आठ और संदिग्धों की हुई पहचान, खंगाले जा रहे बैंक खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विन मनी एप फ्रोड: दुबई में आठ और संदिग्धों की हुई पहचान, खंगाले जा रहे बैंक खाते
Tue, 28 Jun 2022 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:37 AM IST
सार
हरियाणा के हिसार में विन मनी एप में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब जांच का दायर और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विन मनी एप में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में दुबई में आठ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई है। साथ ही बैंक खातों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अब जांच का दायर और बढ़ा दिया है। साइबर सैल के जरिये जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर इंटरपोल की सहायता लेने पर विचार हो रहा है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में कई टीमें जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले लोगों को फंसा कर उनसे लाखों रुपये की नकदी बैंक अकांउट में डलवाते। रुपये डालते ही नकदी कुछ की समय में कई अलग-अलग बैंक खातों से होती हुई ठगों तक पहुंचती है। जब आरोपी आकाश शर्मा को पकड़ा गया तो उसने बताया कि जयपुर में उसके अलग-अलग बैंक में 13 खाते हैं, जिसमें लाखों रुपये की नकदी मिली थी। जांच में सामने आया कि दुबई और अन्य देशों में बैठे साइबर ठग पूरा गिरोह को चला रहे हैं।
विज्ञापन
आखिरी 20 सेकेंड में करते हैं हेराफेरी
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि विन मनी एप जैसी कई एप हैं, जिनका प्रचार टेलीग्राम, वेबसाइट और वेबसाइट पर दिखाई देने वाले पॉप अप के माध्यम से किया जाता है। और इनके जरिये ही लोगों से ठगी की जाती है। झूठे विज्ञापनों के माध्यम से इन्हें प्रमोट किया जाता है। विन मनी के अलावा मंत्रीमाल, ऊलूमाल, विनजोप्रो, क्लर प्रिडिक्शन एप है जिनकी मदद से एडमिन कॉल करने के आखिरी 30 सेकेंड में हेराफेरी कर देते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर ने 17 मई को सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। चंद्रशेखर ने कहा था कि एक दिन उसके पास टेलीग्राम के माध्यम से एक काल आई और बात करने वाले ने अपना नाम ऐना बताया था। ऐना कहा कि हमारी एक कंपनी विनमनी है और इसी नाम से हमारी एप है जो एक एन्ड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन है।
यह भारत सरकार मंजूर है। इस एप से आपके शहर के अनगिनत लोग हमारी कंपनी की चिटफंट स्कीम से जुड़े हैं। चंद्रशेखर ने एप डाउनलोड किया। जिसका पासवर्ड विनमनी कंपनी की ओर से दिया गया था। चंद्रशेखर ने बताया कि उसने करीब 12-15 लाख रुपये कंपनी में जमा कराए थे। पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विन मनी एप के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी मामले की जांच चल रही है। दुबई में आठ संदिग्ध लोग मिले हैं जो इस मामले में संलिप्त हो सकते हैं। मामले से जुड़े आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। - लोकेंद्र सिंह , पुलिस अधीक्षक, हिसार