{"_id":"577ea0654f1c1b646d7fa578","slug":"eid-eid-in-hisar-hindu-and-mushlim-together-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ ईद मनाकर दिया भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ ईद मनाकर दिया भाईचारे का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
ईद
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मक्का मस्जिद सिवानी बोलान गांव में ईद-उल-फितर के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया और हिंदू-मुस्लिमों ने एक साथ मिलकर त्योहार मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मोलवी मोहम्मद मुकरम ने नवाज अदा करके किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा मुस्लिम खिद्मत सभा के सचिव राजेंद्र खान ने की। इस मौके सुंदर नागर, शमसुद्दीन, पाली खान, हसलदीन, शमीम खान, दीवान सिंह, महबूब खान, नूर मोहम्मद, चिरागउद्दीन, नानूदीन, हंसराज खान आदि मौजूद थे।
मुस्लिम कल्याण कमेटी के तत्वावधान में मुस्लिम समाज के लोगों ने वीरवार को क्रांतिमान पार्क में ईद-उल-फितर की नमाज अता की। इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना शमीम अहमद ने तकरीर की और नमाज अता करवाई।
इमाम साहब ने बताया कि इस्लाम में ईद-उल-फितर का बड़ा महत्व है। यह त्योहार पाक रमजान महीने के बाद आता है। रमजान के पूरे महीने लोग रोजा रखते हैं और मस्जिदों में तराबीह पढ़ते हैं और सारा दिन अल्लाह पाक की तिलावत करते हैं। रमजान का महीना नेकियों व बड़ा बरकत का महीना है।
विज्ञापन
यह महीना बड़े तक्वे और परेहजगारी का होता है। लोग दिन में रोजा रखते हैं और रात को कुरान पाक की तिलावत करते हैं और अल्लाह से दुआ करते हैं। इस महीने में एक नेकी के बदले 70 नेकियों का शबाब मिलता है। इस एक महीने के रोजे के बाद ही अल्लाह पाक ये खुशी ईद-उल-फितर के रूप में देता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं। ईद-उल-फितर की नमाज से पहले लोग फितरा और जकात देते हैं, जो प्रत्येक मुस्लिम के लिए जरूरी है।
इस मौके पर मुस्लिम कल्याण कमेटी के प्रधान होशियार खान ने बताया कि इस्लाम धर्म में रोजेदार को इफ्तार कराना पुण्य का काम है। रिश्तों को भी और मजबूत बनाता है और एकता के साथ रहने का संदेश देता है। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने देश व प्रदेश के लिए अमन-चैन, आपसी भाईचारे, सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। नमाज के मौके पर हाजी अफजल खान, बरकत अली, सलीम कुरैशी, पीर बख्श, डा. सलीम सिद्दकी, कै. रफीक खान, सोहेल अख्तर, जुल्फीकार, शरीफ खान, मोहम्मद अली, डॉ. गुलामद्दीन शेरदीन, जोगी खान सहित अन्य शामिल हुए।
इनेलो जिला अध्यक्ष ने गले मिलकर दी शुभकामनाएं
इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी और युवा जिलाध्यक्ष अमित बूरा ने वीरवार को अन्य पदाधिकारियों के साथ क्रांतिमान पार्क में पहुंचे। राजेंद्र लितानी ने कहा कि ईद भाईचारे व अमन शांति का त्योहार है। अमित बूरा ने कहा कि वास्तव में ईद समाज में खुशियां फैलाने के साथ सौहार्द फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस मौके पर नरेंद्र पूनिया, योगेश गौतम, यतिन बूरा, नरेश पूनिया, जीतू दलाल, अखिल खरबला भी मौजूद थे।
जनचेतना मंच ने किया ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा जनचेतना मंच के अध्यक्ष उमेद सिंह लोहान ने तोशाम रोड स्थित कार्यालय में ईद मिलन कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर हमें आपसी मनमुटाव भुलाकर एक हो जाना चाहिए।
इस मौके पर एचएसओ आईटीआई प्रधान सोमबीर खान, नसीब खान, आशिफ, आरिफ, माजिद, वजीर, कमाल खान, आसिम, मोखराम, हामिद अली, रमजान, आमिन खान, मनजीत भाटला, शौकीन, मोनू खोखा, बबलू भाटोल, जयप्रकाश, गौरव शर्मा मौजूद रहे।
भीख नहीं किताब दो संस्था ने मनाई ईद
भीख नही किताब दो संस्था की ओर से शहीद स्मारक पाठशाला में सभी बच्चों ने मिलकर ईद मनाई। संस्था की अध्यक्ष अन्नू चिनिया, सचिव सुरेश पूनिया, अंकुर, स्वाति, सुरेंद्र आर्य, कमलेश, विकास आदि टीम सदस्य भी मौजूद रहे।