{"_id":"65e6ba35c5e123665b0204bd","slug":"effect-of-hailstorm-in-haryana-cold-winds-blowing-due-to-rain-drop-in-normal-day-temperature-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में ओलावृष्टि का असर: बारिश के कारण चली रही ठंडी हवाएं, दिन के सामान्य तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में ओलावृष्टि का असर: बारिश के कारण चली रही ठंडी हवाएं, दिन के सामान्य तापमान में गिरावट
Tue, 05 Mar 2024 11:52 AM IST
नवीन दलाल
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:52 AM IST
सार
हरियाणा में आज रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके अलावा 6 मार्च को बादलवाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। 7 मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि के असर से दिन व रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को भी तापमान में गिरावट आई है। मगर रात को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा 6 मार्च को बादलवाही के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है। 7 मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अंबाला में सुबह धूप निकलने के साथ सर्द हवा चली। जिससे धूप निकलने के बाद भी ठंड रही। बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण दिन और रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पांच व छह मार्च को आंशिक बादल छाने की संभावना है।
विज्ञापन
झज्जर में मौसम साफ है। साथ ही मौसम में ठंडक बनी हुई है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।
रेवाड़ी में सुबह से मौसम साफ है। धूप भी निकली हुई है। पिछले दिनों की तुलना में ठंड कुछ बढ़ी है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
नारनौल में मौसम साफ है। इसके साथ सुबह से हवा चल रही है। जिससे मौसम ठंडा बना हुआ है। मंगलवार सुबह न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया।
सोनीपत में सुबह से ही आसमान में खिली धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।
करनाल में सुबह से मौसम साफ है, तेज धूप निकली हुई है। इससे तापमान बढ़ने की संभावना भी है।