फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dust storm in 7 districts, weather changed after rain in 8

Hisar News: 7 जिलों में धूल भरी आंधी, 8 में बारिश के बाद बदला मौसम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dust storm in 7 districts, weather changed after rain in 8
हिसार। पाकिस्तान पर लगातार नए बादलों का फुटाव और निर्माण के चलते हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर के मौसम में बदलाव आया। वीरवार दोपहर बाद 7 जिलों में आंधी चली। प्रदेश के 8 जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, रोहतक, जींद, मेवात, हिसार में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चली। आसमान में काफी देर तक धूल भरे गुबार छाए रहे। हिसार सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी बादलवाही, आंधी व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से ही उमस व गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। दोपहर के समय पश्विमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में तेजी से बदलाव आया। इसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में आंधी-अंधड़ रही। हिसार जिले में शाम करीब साढ़े चार बजे तेज धूल भरी हवाएं चलीं।आसमान में धूल के गुबार छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हिसार जिले के कुछ गांवों में बारिश दर्ज की गई। शहर के आधे हिस्से में भी बारिश रही। शाम के समय कैथल, जींद, रोहतक में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि को दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमाेहन ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा।

वीरवार को रोहतक में सबसे अधिक 43.1, हिसार में 42.9, भिवानी में 41, महेंद्रगढ़ में 39, अंबाला में 39.5, चरखी-दादरी में 40.4, फरीदाबाद में 40.9, गुरुग्राम में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को गुरुग्राम में 8.5, जींद में 1.5, मेवात में 2.0, पलवल में 34, रोहतक में 1.5, सोनीपत में 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed