फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   During the exam period, there is an electricity crisis in GJU hostels, affecting students' studies.

Hisar News: परीक्षा के दौर में जीजेयू हॉस्टलों में बिजली संकट, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
During the exam period, there is an electricity crisis in GJU hostels, affecting students' studies.
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के हॉस्टलों में रात के समय बिजली न होने से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में जब विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, बिजली की यह समस्या विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा परिणामों को प्रभावित कर सकती है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर इस गंभीर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि बिजली समस्या को दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

छात्र संगठन एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास बनभौरी ने कहा कि परीक्षा के दौरान बिजली न होना विद्यार्थियों के लिए बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी इमारतों की छतों पर सोलर प्लेट्स लगाई गई हैं, जिनसे उत्पन्न होने वाली बिजली का प्राथमिक उपयोग विश्वविद्यालय को करना चाहिए, उसके बाद कंपनी को देना चाहिए। छात्र नेताओं भागी राणा, प्रमोद सिसाय, अजय बॉक्सर, अंकित सुलखनी और ललित ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन





विद्यार्थियों की परीक्षाओं के देखते हुए हॉस्टलों में लाइट की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को कहा गया है। शेड्यूल बनाकर लाइट की सप्लाई हॉस्टलों में दी जा रही है। विद्यार्थियों को लाइट से संबंधित परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed