{"_id":"69791a55ef917fc5de02ed31","slug":"due-to-the-impact-of-western-disturbance-rain-occurred-in-15-districts-hail-also-fell-in-10-districts-hisar-news-c-21-hsr1005-799231-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 जिलों में बारिश, 10 में ओले भी गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 जिलों में बारिश, 10 में ओले भी गिरे
विज्ञापन
गांव खासा महाजन में ओले दिखाते बलवान सिंह।
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश हुई। साथ ही 10 जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार बुधवार सुबह तक इस विक्षोभ का असर रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य व पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके असर से मंगलवार को प्रदेश में ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हुई। जिन जिलों में ओलावृष्टि हुई, उनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, कैथल, अंबाला, जींद व भिवानी शामिल है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज की गई, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं करनाल में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
बुधवार को प्रदेश के उत्तरी व पूर्वी जिलों में विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इन क्षेत्रों में शाम तक हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। हालांकि बाद में मौसम साफ हो जाएगा। इसके अलावा दिन व रात के तापमान में मामूली गिरावट आएगी। 29 व 30 जनवरी को तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 31 जनवरी व 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होनेसे मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन
इतनी हुई बारिश
अंबाला-9.0 एमएम
हिसार-0.6 एमएम
नारनौल-6.5 एमएम
भिवानी-4.0 एमएम
गुरुग्राम-3.0 एमएम
जींद-17.2 एमएम
करनाल-2.0 एमएम
नूंह-0.5 एमएम
पानीपत-7.5 एमएम
रोहतक-0.5 एमएम
सोनीपत-1.5 एमएम
चरखी दादरी-1.5 एमएम
पलवल-4.0 एमएम
यमुनानगर-2.5 एमएम