फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to the delay of the Kisan Express, only a one-hour block was available, and two more girders were placed.

Hisar News: किसान एक्सप्रेस के लेट होने से एक घंटे का ही मिला ब्लॉक, दो और गर्डर रखे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Due to the delay of the Kisan Express, only a one-hour block was available, and two more girders were placed.
सातरोड के पास आरओबी पर गर्डर रखते कर्मचारी। 
हिसार। सातरोड के पास साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर शुक्रवार को किसान एक्सप्रेस के लेट होने के कारण दो गर्डर ही रखे जा सके। अब दो गर्डर रखने बाकी हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को संभावना है कि शनिवार को रेलवे की तरफ से ब्लॉक मिल जाएगा जिससे दो और गर्डर भी रख दिए जाएंगे। आरओबी पर गर्डर रखने का काम मंगलवार से शुरू हुआ था। पहले दिन दो गर्डर रखे गए थे। मगर इसके बाद बुधवार व वीरवार को ब्लॉक न मिलने की वजह से गर्डर नहीं रखे जा सके। शुक्रवार को गर्डर रखने के लिए शाम 6 बजे से ब्लॉक मिलना निर्धारित था। किसान एक्सप्रेस के लेट होने की वजह से गर्डर रखने के लिए सिर्फ एक घंटे का ही समय मिला। किसान एक्सप्रेस पीछे से ही लेट थी।
विज्ञापन

हिसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से ट्रेन के आगे कोई पशु आ गया, जिस कारण यह और लेट हो गई। इसके हिसार रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद ही ब्लॉक मिला। अधिकारियों की मानें तो अगर यह ब्लॉक 6 बजे से मिल जाता तो बाकी बचे सारे गर्डर रख दिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed