फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to terror of monkeys, people are forced to remain confined in their homes, the city council remains silent

Hisar News: बंदरों के आतंक से लोग घरों में कैद होने को मजबूर, नगर परिषद मौन

Tue, 07 Nov 2023 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 07 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to terror of monkeys, people are forced to remain confined in their homes, the city council remains silent
हांसी। शहरवासी बंदरों की समस्या से परेशान हैं जबकि नगर परिषद की इन्हें पकड़ने की योजना ठंडे बस्ते में है। शहर के विभिन्न वार्डों में बंदरों का आतंक है और घरों में घुसकर सामान उठा ले जाने के साथ वो लोगों पर हमला तक कर रहे हैं। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है जबकि अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही बंदर पकड़ने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन




शहर के लोग बंदरों के आतंक के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। आलम यह है कि लोगों ने बंदरों के चलते घरों पर जाल तक लगवा रखे हैं। दूसरी ओर शहर के विभिन्न वार्डों में बंदर झुंड बनाकर घूमते हैं जो मौका मिलते ही लोगों पर हमला करने से भी बाज नहीं आते। पिछले दो साल की बात करें तो बंदर 40 से अधिक लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन




शहर की बात करें तो इस समय 700 से अधिक बंदर हैं। पिछले लंबे समय से नगर परिषद ने शहर को बंदर मुक्त करने के कोई भी प्रयास नहीं किए। नगर परिषद की हाऊस बैठक में पार्षदों ने यह समस्या प्रमुखता से उठाई थी और इसके बाद अधिकारियों ने जल्द बंदर पकड़ने का अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया था। करीब तीन माह बीतने के बाद भी धरातल पर अभियान शुरू नहीं हो पाया है और इसके चलते लोग बेहद परेशान हैं। शहर निवासी मनोज, संचित, दलबीर, सुमित, संजय, कांता और राहुल का कहना है कि नगर परिषद को जल्द से जल्द बंदर पकड़ो अभियान शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



छतों पर जाली लगवाकर घरों में कैद हुए लोग


इस समय लोगों ने बंदरों की समस्या के चलते अपने घरों की छतों पर जाल लगवाए हुए हैं। शहर में ऐसे 200 से अधिक घर हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि लोग बंदरों की समस्या के चलते अपने ही घरों में कैद होने को विवश हैं। इसके अलावा बंदर लोगों की छतों पर बनी पानी की टंकियों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।


दुकानदारों को होता है आर्थिक नुकसान

बंंदरों के आतंक से दुकानदार भी अछूते नहीं हैं। बंदरों के झुंड दुकानदारों का सामान उठा ले जाते है। वहीं कई बार तो राहगीर का सामान भी उनके हाथों से छीनकर भाग जाते हैं। ऐसे में दुकानदारों और राहगीरों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, वहीं बंदरों के काटने का भी डर रहता है।



इन क्षेत्रों में बंदरों का आतंक



बोगा राम कॉलोनी, रूप नगर कॉलोनी, उत्तम नगर, विकास नगर, आर्य नगर, वकील कॉलोनी, मंडी सैनियान, जगदीश कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, शांति नगर, नेहरु कॉलेज रोड़ सहित अन्य जगहों पर बंदरों के आतंक से लोग तंग है।




बंदर पकड़ने से पहले हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। पहले शहर को बेसहारा पशु मुक्त करेंगे, इसके बाद बंदर पकड़ो अभियान चलाया जाएगा। जल्द ही शहर में बंदर पकड़ो अभियान शुरू करवा दिया जाएगा।



-प्रवीन इलावादी, चेयरमैन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article