{"_id":"6015addd8ebc3e2c542f17bc","slug":"due-to-internet-ban-student-shopkeeper-are-upset-hisar-news-rtk593151366","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट बंद होने से परेशान रहे विद्यार्थी, व्यापारी व मोबाइल दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट बंद होने से परेशान रहे विद्यार्थी, व्यापारी व मोबाइल दुकानदार
विज्ञापन
मोबाइल इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम को पांच बजे बंद हुई थी, जो शनिवार को भी शुरू नहीं हो पाई। इसके चलते विद्यार्थी, व्यापारी, मोबाइल दुकानदार, मोबाइल से पेमेंट करने वाले लोग और विभिन्न एप के जरिये पेमेंट लेने वाले दुकानदारों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंटरनेट सेवा ठप रहने से सबसे अधिक विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोरोना काल के चलते स्कूल बंद हैं और ऑनलाइन कक्षाएं लगाई जा रही हैं, लेकिन इंटरनेट सेवा बंद होने से विद्यार्थी कक्षाओं से नहीं जुड़ पाए और स्कूल का काम नहीं हो सका।
इसी प्रकार दुकानदार जो स्कैन कोड के जरिये पेमेंट लेते हैं, उन्हें भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन पेमेंट न होने के कारण कई ग्राहक लौट रहे हैं। व्यापारियों को भी इंटरनेट ठप होने के कारण ऑनलाइन बैंकिंग सेवा सुलभ नहीं हो पाई। इसी प्रकार मोबाइल दुकानदारों का कहना है कि उनका काम ही इंटरनेट के जरिये चलता है। ऐसे में इंटरनेट ठप रहने से उनका कोई काम नहीं हो पाया। ग्राहक दुकान पर आते हैं, लेकिन इंटरनेट न चलने से उन्हें वापस भेजना पड़ता है। पहले जहां शनिवार शाम 5 बजे इंटरनेट सेवा शुरू होने की बात कही जा रही थी, वहीं अब इसे सोमवार शाम 5 बजे तक बंद रखे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया अभियान में बाधा बना इंटरनेट ठप होना
आज देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा डिजिटल हो चुका है। ऐसे में इंटरनेट बंद होना डिजिटल इंडिया अभियान में बाधक बन गया है। कोरोना काल के चलते स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है, लेकिन इंटरनेट ने उनकी ऑनलाइन पढ़ाई पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। विद्यार्थी हरीश कुमार ने कहा कि वह न तो ऑनलाइन कक्षा ज्वाइन कर पाया और न ही सरकारी नौकरी के फार्म आवेदन कर पाया है। परीक्षा की तैयारी करने में बहुत परेशानी हो रही है। मोबाइल की दुकान करने वाले मनोहर लाल ने कहा कि उनका मोबाइल रिचार्ज का काम पूरी तरह ठप हो गया है और ग्राहक खाली लौट रहे हैं। युवा आशीष कुमार व राकेश कुमार ने कहा कि इंटरनेट सेवा बंद करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।