{"_id":"6431b91a631e59c5fd056df4","slug":"due-to-health-expenses-26-percent-of-the-families-in-the-city-and-15-percent-in-the-rural-areas-are-indebted-hisar-news-c-21-hsr1020-101597-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: स्वास्थ्य खर्चों के कारण शहर में 26 और ग्रामीण एरिया में 15 प्रतिशत परिवार कर्जदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: स्वास्थ्य खर्चों के कारण शहर में 26 और ग्रामीण एरिया में 15 प्रतिशत परिवार कर्जदार
Sun, 09 Apr 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:59 AM IST
सार
लोंगिट्यूडिनल एजिंग स्टडी इन इंडिया (लासी) ने सर्वे किया था। डाॅ. सतीश काल ने बताया कि सर्वेक्षण में बुजुर्गों के पाचन तंत्र रोगों को शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
Loan
- फोटो : pixabay
विस्तार
हरियाणा में स्वास्थ्य खर्च के कारण शहर में 26 और ग्रामीण एरिया में 15 प्रतिशत परिवार कर्जदार हैं। 53 प्रतिशत बुजुर्ग तंबाकू का सेवन करते हैं। ये आंकड़े वर्ष 2017-2018 में लोंगिट्यूडिनल एजिंग स्टडी इन इंडिया (लासी) टाइटल से पहली बार देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बुजुर्गों की सेहत का सर्वेक्षण किया गया था।
इस सर्वेक्षण का मकसद था विदेशी आंकड़ों पर निर्भरता कम करते हुए स्वदेशी आंकड़े उपलब्ध कराना ताकि बुजुर्गों संबंधी नीतियां और इंटरवेंशन्स की दिशा सही रहे। इन आंकड़ों को लेकर विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सकों का एक सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार के दौरान डाॅ. सतीश कालड़ा ने रिपोर्ट के आधार पर बताया कि स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च के कारण परिवार कर्जदार हो रहे हैं। राज्य में प्रति व्यक्ति बीड़ी और सिगरेट की खपत सबसे ज्यादा है। ये आंड़कें 60 वर्ष से अधिक आयु के 848 बुजुर्ग के सर्वेक्षण पर आधारित है।
विज्ञापन
उन्हाेंने बताया कि दो आयु वर्ग में सर्वे किया गया। जिसमें 45 से 60 आयु वर्ग में पुरुष 792 और 1106 महिलाएं शामिल की गई। 60 साल से अधिक आयुवर्ग में 363 पुरुष और 485 महिलाएं शामिल थीं। उन्हाेंने चिंता जताई कि सर्वेक्षण में पाचन तंत्र के रोगों को शामिल नहीं किया। अधिक बुजुर्ग पाचन तंत्र रोग से ग्रस्त हैं। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉॅ. सुभाष खतरेजा, डॉ. अमृत लाल खुराना आदि मौजूद थे।
83 प्रतिशत बुजुर्ग शुगर से ग्रस्त
चलने फिरने से असमर्थ 5.9 प्रतिशत

- शुगर 83 प्रतिशत हाइपरटेशन 77 प्रतिशत
- कैंसर 75 प्रतिशत
- दिल के रोग 74 प्रतिशत
- फेफड़ो के रोग 72 प्रतिशत
- हड्डी और जोड़ों के दर्द 56 प्रतिशत
- मानसिक परेशान 41 प्रतिशत
चलने फिरने से असमर्थ 5.9 प्रतिशत
- देखने में असमर्थ 4.1 प्रतिशत
- बोल पाने में असमर्थ 0.9 प्रतिशत
- सीढ़ीया चढ़ने में असमर्थ 57 प्रतिशत