फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Due to fog and cloud cover, several districts experienced a cold day, and rain is expected today.

Hisar News: कोहरा व बादल छाने से कई जिलों में रहा कोल्ड डे, आज बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Due to fog and cloud cover, several districts experienced a cold day, and rain is expected today.
धुंध के समय दिल्ली रोड से लाइट जलाकर गुजरते हैं वाहन चालक।

विज्ञापन
हिसार। साल का आखिरी दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कोहरा व बादल छाने से कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि साल के पहले दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में छिटपुट बारिश के आसार हैं। जींद में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। बुधवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता घटकर 10 मीटर तक पहुंच गई। विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे, जिसके कारण कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। इस वजह से दिन के तापमान में काफी गिरावट आई। यही नहीं काफी क्षेत्रों में कोल्ड डे के हालात बने रहे। वहीं, तेज पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड और बढ़ गई। रात के तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से वीरवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आएगा और बारिश हो सकती है। पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 जनवरी के बाद हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान
अंबाला-14.5-9.6
हिसार-14.5-7.1
करनाल-15.6-6.2
रोहतक-15.8-4.2
भिवानी-19.0-5.0
सिरसा-18.0-8.2
जींद-11.4-6.0
कैथल-14.8-8.4
नारनौल-17.5-4.5
नूंह-12.2-9.2
सोनीपत-12.7-6.5
फरीदाबाद-12.5-7.7
गुरुग्राम-12.2-3.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed