फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DTP's yellow paw was used on 3 illegal colonies, offices were demolished and roads were dug up

Hisar News: 3 अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी का चला पीला पंजा, कार्यालय तोड़ा व सड़कें उखाड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
DTP's yellow paw was used on 3 illegal colonies, offices were demolished and roads were dug up
हांसी अवैध भवन को गिराती हुई जेसीबी। 
हांसी। दिल्ली रोड पर ढाणी पीरांवाली के समीप मंगलवार को पुराने नेशनल हाईवे के साथ लगती जमीन पर तीन अवैध कॉलोनियों पर जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने यहां पर जेसीबी चलाकर रोड, डीपीसी व दो अवैध भवनों को हटा दिया। इसमें एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय भी है।
विज्ञापन

प्रशासन ने आईटीआई के सुपरिटेंडेंट धुरेंद्र सिंह अशोक को इस कार्रवाई का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पुलिस प्रशासन को तैनात किया गया। जिला योजनाकार अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए तीनों अनअप्रूव्ड कॉलोनियों में जेसीबी की मदद से निर्माणों को तोड़ा गया। सड़कों व गलियों को उखाड़ दिया गया। निर्माणों की डीपीसी तोड़ी गई। जांच के लिए कुछ दिन पहले जिला योजनाकार अधिकारी दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इन कॉलोनियों का रिकॉर्ड चेक किया तो ये कॉलोनी अवैध मिली। इसके बाद कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी किए गए। मंगलवार को कानूनी कार्रवाई के तहत हांसी प्रशासन को कॉलोनियों पर कार्रवाई करने की सूचना दी गई। डीटीपीओ ने बताया कि जमीन की खरीद से पहले उसका रिकॉर्ड जांचे। अवैध कॉलोनियों में जगह नहीं खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed