फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DTP demolished the illegal constructions in the illegal colony which was complained about in the public dialogue program of the Chief Minister.

Hisar News: मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में जिस अवैध कॉलोनी की हुई थी शिकायत, डीटीपी ने वहां बने अवैध निर्माण ढहाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
DTP demolished the illegal constructions in the illegal colony which was complained about in the public dialogue program of the Chief Minister.
हिसार। अवैध निर्माण को जेसीबी से गिराते हुूए।
हिसार। पिछले दिनों में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में जिस अवैध कॉलोनी की शिकायत की गई थी, डीटीपी ने मंगलवार को उस कॉलोनी में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया। हालांकि लोगों के विरोध के बाद आवासीय भवनों पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा राजगढ़ रोड पर काफी संख्या में बने अवैध निर्माण पर भी पीला पंजा चलाया गया।
विज्ञापन

बता दें कि 13 मार्च को आयोजित किए गए जनसंवाद कार्यक्रम में शिकायतकर्ता राजेश ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर अवैध कॉलोनी काट दी। इसे लेकर उसने पुलिस में भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करवाने व अवैध निर्माण तोड़ने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान लोगों ने डीटीपी से मांगा समय
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट जतिन दलाल के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम दल-बल के साथ कैमरी-तोशाम लिंक रोड पर पहुंची। यह टीम ने 2.5 एकड़ में बनी शिव कॉलोनी और श्याम वाटिका फेज टू में बने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने यहां विवादित जमीन पर बने दो प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय सहित तीन दुकानें, चार नींव और कच्चा व पक्का रोड पर पीला पंजा चलाया। हालांकि यहां कुछ मकान भी बने हुए थे। मगर जैसे ही टीम ने उन घरों पर कार्रवाई करने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध कर दिया। साथ ही डीटीपी से कुछ समय भी मांगा। इस पर टीम ने आवासीय भवनों को नहीं गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदाम, ढाबे व टाइल फैक्टरी पर चलाया पीला पंजा
टीम राजगढ़ रोड पर भी गई। यहां करीब 15 अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, गोदाम, ढाबा, टाइल फैक्टरी, वर्कशॉप गैरेज आदि शामिल हैं। इसके अलावा 10 नींव और 5 चहारदीवारी को भी जेसीबी से ढहाया गया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई शाम साढ़े 5 बजे तक जारी रही। इस मौके पर डीटीपी वेदप्रकाश ने लोगों की अपील करते हुए कहा कि वे अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें और न ही बिना अनुमति किसी तरह का निर्माण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed