फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Drivers and conductors are running buses on other routes

मनमर्जी : रोड खराब होने का बहाना बना दूसरे रूट पर बस दौड़ा रहे चालक-परिचालक

Sun, 12 Jan 2025 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 12 Jan 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors are running buses on other routes
बालसमंद। हरियाणा परिवहन विभाग के चालक-परिचालक अपनी मर्जी से बसों को दौड़ा रहे हैं। इससे सवारियां को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चालक-परिचालक रोड खराब होने का बहाना बनाकर दूसरे रास्ते से बस ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल रोजाना सुबह करीब सात बजे हिसार से चलकर रोडवेज बस लुदास-किरतान से होकर डोभी के लिए चलती है। लेकिन चालक-परिचालक पिछले काफी दिनों से बस को किरतान, लुदास रूट पर न ले जाकर अपनी मर्जी से वाया आर्य नगर, सीसवाला होकर ले जा रहे हैं। बस को आर्य नगर से ले जाने के कारण शाहपुर, लुदास और किरतान जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अपना रूट छोड़कर दूसरे रूट पर जाने वाली बस का सवारियों को पता ही नहीं चलता कि बस कहां जा रही है। ऐसे में चालक और परिचालक बस से रूट का बोर्ड भी हटा देते हैं।
विज्ञापन


टिकट भी नहीं दे रहे
बस में सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि बस रोजाना वाया सीसवाला होकर जाती है, लेकिन इस पर कोई बोर्ड नहीं लगा होता और शनिवार को तीन सवारी धीरणवास से चढ़ी। जिसमे से दो रावलवास खुर्द उतर गई और एक सीसवाला। परिचालक ने तीनों यात्रियों की टिकट नहीं बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच करेंगे शिकायत, कर्मियों पर ले सख्त एक्शन
लुदास, किरतान, शाहपुर और खारिया गांव के सरपंचों ने लापरवाह चालक और परिचालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डोभी के सरपंच आजाद सिंह, किरतान के सरपंच प्रमोद कुमार ने बताया कि वे इस बारे में रोडवेज जीएम से मिलकर चालक व परिचालक पर कार्रवाई की मांग करेंगे।


हमारे संज्ञान में यह मामला नहीं है। चालक-परिचालक अगर ऐसा करते हैं तो ये गलत है। मामले की जानकारी लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - प्रेम सागर, डीआई, परिवहन विभाग, हिसार।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed