फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dr. Naresh Jindal became Research Director, Gulshan Narang Animal Husbandry College Dean

डॉ. नरेश जिंदल बने अनुसंधान निदेशक, गुलशन नारंग पशुपालन महाविद्यालय अधिष्ठाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dr. Naresh Jindal became Research Director, Gulshan Narang Animal Husbandry College Dean
हिसार। प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित लुवास मैनेजमेंट बोर्ड की बैठक चंडीगढ़ कार्यालय में हुई। इसमें लुवास में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का एलान किया गया। अनुसंधान निदेशक की जिम्मेदारी डॉ. नरेश जिंदल को देने का फैसला लिया गया है। डॉ. गुलशन नारंग को डीन ऑफ वेटरनरी बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य सचिव संजीव कौशल, वित्त अतिरिक्त प्रधान सचिव टीवीएसएन प्रसाद, एएसीएस पकंज अग्रवाल, लुवास के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा, कुलसचिव, लुवास्ता के प्रधान डॉ.अशोक मलिक, लुवास गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान तरुण कुमार ने हिस्सा लिया। बैठक में अनुसंधान निदेशक के पद पर डॉ. नरेश जिंदल को नियुक्त किया गया। पशु-चिकित्सा महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. गुलशन नारंग को नियुक्त किया। अधिष्ठाता स्नातकोत्तर शिक्षा डॉ. मनोज रोज को नियुक्त किया। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीएसदलाल का बनाया गया है। निदेशक मानव संसाधन विकास एवं प्रबंधन डॉ. एसएस ढाका बनाए गए हैं। लुवास प्राध्यापक संगठन के अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक, लुवास के नॉन टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान तरुण ने नए अधिकारियों को बधाई दी। इन अधिकारियों का यह कार्यकाल चार साल के लिए रहेगा। डॉ. विनोद कुमार के कुलपति बनने के बाद यह पहली बड़ी नियुक्तियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed