{"_id":"663d1fef7dd6e127ce0100f4","slug":"dogs-scratched-the-baby-nilgai-treatment-is-going-on-in-the-deer-park-hisar-news-c-21-hsr1013-378101-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुत्तों ने नीलगाय के बच्चे को नोचा, डियर पार्क में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुत्तों ने नीलगाय के बच्चे को नोचा, डियर पार्क में चल रहा इलाज
विज्ञापन
नील गाय के बच्चे का रेस्क्यू करता कर्मचारी।
हिसार। बीड-बबरान में कुत्तों ने नीलगाय के एक बच्चे को नाेचकर जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसका रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार किया। उसके बाद उसे डियर पार्क में लाया गया।
वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल नीलगाय के बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि नीलगाय का एक बच्चा भटक कर गांव की तरफ आ गया। इस दौरान उसे कुत्तों ने घेर लिया और नीलगाय के बच्चे की पीठ और पांव पर दांतों से बुरी तरह जख्मी कर दिया। यहां तक कि उसकी एक टांग भी टूटकर अलग हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी तो मौके पर ड्राइवर मनजीत और गार्ड सोनू पहुंचे। जब वहां पहुंचे तो नील गाय का बच्चा दर्द से कराह रहा था। मगर, अब उसकी हालत पहले से ठीक है।
जलकर किसी जीव की मौत होती है तो होगी कार्रवाई
इन दिनों खेतों में गेहूं की फाने जलाए जा रहे हैं। इस दौरान आग की चपेट में आने से कोई जीव मरता है तो वन्य प्राणी विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि यदि किसी भी वन्य जीव की आग की चपेट में आने से मौत होती है तो विभाग की ओर से वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।