फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dobhi farmers upset over crop damage and ignoring compensation, demand public inspection report

Hisar News: फसल खराबे और मुआवजे में अनदेखी पर भड़के डोभी के किसान, सार्वजनिक गिरदावरी रिपोर्ट की मांग

Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 23 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dobhi farmers upset over crop damage and ignoring compensation, demand public inspection report
हिसार। फसल खराबे का उचित मुआवजा और बीमा क्लेम नहीं मिलने से गांव डोभी के किसानों में रोष है। किसान नेता एवं ब्लॉक पार्षद प्रदीप डोभी ने सरकार, प्रशासन और बीमा कंपनी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। जल्द ही गांव में महापंचायत कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदीप डोभी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2025 और 2026 की रबी फसल के दौरान भारी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चना और सूरजमुखी की फसलें बर्बाद हुईं लेकिन किसानों को अपेक्षित राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किसान सभा के राज्य उपप्रधान शमशेर नंबरदार पूनिया, कांग्रेस विधायक चंद्र प्रकाश और नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने भी नुकसान का जायजा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी ने पूरे गांव में केवल चार प्लॉटों की क्रॉप कटिंग कर औपचारिकता पूरी की, जिससे वास्तविक नुकसान सामने नहीं आ पाया। वहीं वर्ष 2020 से 2024 तक के क्लेम में भी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि कई किसानों को बेहद कम राशि मिली।


किसान नेता ने कहा कि प्रीमियम जमा कराने के बावजूद कई किसानों के पॉलिसी नंबर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गिरदावरी रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। उनका आरोप है कि पोर्टल पर 50 से 75 प्रतिशत नुकसान दर्ज होने के बावजूद अंतिम रिपोर्ट में शून्य प्रतिशत नुकसान दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed