{"_id":"6307c54fdb7e69059b1fffee","slug":"do-not-panic-if-snakes-and-gohs-are-found-in-the-house-rescue-team-will-reach-in-15-minutes-on-9416546739-call-hisar-news-hsr64013729","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सांप-गोह मिले तो घबराएं नहीं, 9416546739 कॉल करने पर 15 मिनट में पहुंचेगी रेस्क्यू टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सांप-गोह मिले तो घबराएं नहीं, 9416546739 कॉल करने पर 15 मिनट में पहुंचेगी रेस्क्यू टीम
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग की ओर से सांप का रेस्कयू करने के बाद जंगल में ले जाकर छोड़ते हुए। संवाद
- फोटो : Hisar
अश्वनी कुमार
हिसार। वन्य प्राणियों के प्रति लोगों में काफी जागरूकता आई है। पिछले दो माह में फोन पर सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी विभाग ने लोगों के घरों से 40 सांप और 20 गोह पकड़े हैं। यदि आपके घर में सांप या फिर गोह मिले तो घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से जारी 9416546739 मोबाइल नंबर पर कॉल करें। सिर्फ 15 मिनट में रेस्क्यू टीम के इंचार्ज दिनेश जांगड़ा मौके पर पहुंचकर मदद करेंगे।
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ वेदप्रकाश का कहना है कि उनके पास भी रोजाना काफी फोन आते हैं। इसके बाद टीम भेज दी जाती है। वहीं विभाग की ओर से चार दिन पहले गांव कुलाना से एक जंगली बिल्ली और उसका दो माह का बच्चा रेस्क्यू किया था। संवाद
सबसे ज्यादा सेक्टरों के घरों में मिले सांप
ग्रामीण एरिया के अलावा शहर के घरों से भी काफी सांप मिले हैं। इनमें सेक्टर-14, सेक्टर 1-4, सेक्टर 9-11 के अलावा नागोरी गेट, सिटी थाना के अलावा अन्य एरिया शामिल हैं। जहां से वन्य प्राणी विभाग ने काफी सांप पकड़े हैं। वन्य प्राणी विभाग के अनुसार सांप और गोह का रेस्कयू करने के बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है। डीएफओ के अनुसार पहले यदि घर में सांप और गोह मिलता था तो लोग मार देते थे। मगर पहले के मुकाबले अब लोगों में जागरूकता आई है। अब लोग फोन कर हमें सूचना देते हैं कि हमारे घर में सांप है, जल्दी रेस्क्यू टीम भेजें।
विज्ञापन
कभी सांप तो कभी गोह को पकड़ने के लिए काफी फोन आते हैं। पिछले दो महीने से लगातार फोन आ रहे हैं। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम भेजी जाती है। दो माह के अंदर 40 सांप और 20 गोह को घरों से पकड़ा गया है। हमारी लोगों से अपील है कि कोई भी वन्य जीव मिले तो उसे मारने की बजाए तुरंत हमें सूचना दें। - वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग