फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DMC said- ME sir, what do you eat, how dare you, I will send the report of mistake to ACS

Hisar News: डीएमसी बोले-एमई साहब, क्या खाते हो, इतनी हिम्मत कैसे आई, गलती की रिपोर्ट एसीएस को भेजूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
DMC said- ME sir, what do you eat, how dare you, I will send the report of mistake to ACS
हिसार में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते निगमायुक्त प्रदीप दहिया।
हिसार। जिला नगरायुक्त (डीएमसी) प्रदीप दहिया ने मंगलवार को जिले की सभी निकायों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान बरवाला नगर पालिका की तरफ से कचरा निस्तारण किए बिना ही एजेंसी को 30 प्रतिशत राशि का भुगतान करने को लेकर प्रदीप दहिया ने एमई व सचिव को जमकर लताड़ा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्या खाते हो, इतनी हिम्मत कैसे आई। इस गलती की रिपोर्ट बनाकर एसीएस को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय की तरफ से जून में एक पत्र जारी किया गया था। इस पत्र के अनुसार सभी जिला नगरायुक्त को हर माह की 10 तारीख से पहले समीक्षा बैठक कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के आदेश दिए गए थे। इसी को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

आपको सम्मानित करना था पर अब नहीं करेंगे
बैठक में डोर टू डोर कचरा कचरा उठाने के टेंडर का मुद्दा उठा। इस पर जिला नगरायुक्त ने सभी निकायों अधिकारियों से कचरा प्रोसेस करने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान करने के आदेश दिए। इसी बीच बरवाला नगर पालिका के एमई अमित बेरवाल ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को 30 प्रतिशत राशि का भुगतान कर दिया है। हालांकि ठेकेदार ने अभी कचरा निस्तारण का काम शुरू नहीं किया है। इस पर प्रदीप दहिया भड़क गए और बोले कि आप तो हिसार नगर निगम में रहे हो। आपने भुगतान करने से पहले यहां अधिकारियों से क्यों नहीं पूछा। हिसार में भी ठेकेदार ने हम पर भुगतान करने के लिए काफी दबाव बनाया, लेकिन हमने भुगतान नहीं किया। आपका नाम सम्मानित करने वालों में शामिल किया था। मगर इसे देखते हुए अब आपको सम्मानित नहीं किया जाएगा। बरवाला नगर पालिका सचिव गौरव शर्मा की तरफ इशारा करते हुए जिला नगरायुक्त ने कहा कि आप भी इसमें शामिल हो, क्योंकि आपके हस्ताक्षर के बाद ही ठेकेदार को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा शुल्क को किया जाएगा ठीक
प्रदीप दहिया ने अधिकारियों से प्रॉपर्टी टैक्स बिल में जुड़े गलत कूड़ा शुल्क को ठीक करने को कहा। साथ ही उन्होंने आरटीएस के दायरे से बाहर हुई फाइलों की संख्या भी जीरो तक ले जाने को कहा। सीएम अनाउंसमेंट को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कहीं सीएम अनाउंसमेंट को लेकर टेंडर नहीं किए गए हैं तो वहां जल्द से जल्द टेंडर लगा दिए जाए और जहां यह टेंडर हो चुके हैं, वहां आगे की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। अतिक्रमण हटाने को लेकर जिला नगर आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि वह किसी के दबाव में न आए और पूरी ईमानदारी से अपना कार्य करें। बैठक में नारनौंद और बरवाला नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नए कार्यालय के लिए जगह का चुनाव कर एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसके अलावा नारनौंद में एमआरएफ बनाने के लिए लिए भी जगह फाइनल कर ली है।

बेहतरीन कार्य करने वालों को किया सम्मानित
इस दौरान बेहतरीन कार्य करने पर उकलाना नगर पालिका के सचिव संदीप कुमार, बरवाला व नारनौंद नगरपालिका के सचिव गौरव शर्मा, हिसार नगर निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर सतनाम सिंह और डाटा एंट्री ऑपरेटर सुनील सिंगल को सम्मानित किया गया। बैठक में एएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा, जेसी प्रीतपाल, प्रोजेक्ट ऑफिसर शुभम चतुर्वेदी व साकेत कुमार, हांसी नगर परिषद के एक्सईएन जयवीर डूडी, उकलाना सचिव संदीप कुमार, एमई संदीप बेनीवाल, सीनियर अकाउंट ऑफिसर अशोक नेहरा, जेई रामदिया शर्मा, सहायक सुरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed