फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Divisional commissioner inspected, dirt found in PMshree school, webs were engaged in classes, could not even give record of mid day meal

Hisar News: मंडल आयुक्त ने किया निरीक्षण, पीएमश्री स्कूल में मिली गंदगी, कक्षाओं में लगे थे जाले, मिड डे मील का रिकॉर्ड भी नहीं दे पाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Divisional commissioner inspected, dirt found in PMshree school, webs were engaged in classes, could not even give record of mid day meal
स्कूल में छात्राओं से बातचीत करतीं मंडल आयुक्त गीता भारती। 
हिसार। मंडल आयुक्त गीता भारती ने शुक्रवार को जिले के तीन सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बहबलपुर के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और घिराय के आरोही स्कूल में सफाई व्यवस्था खराब मिली। कक्षाओं में जाले लगे थे। वहीं, आयुक्त ने मिड-डे मील का रिकॉर्ड मांगा तो शिक्षक कुछ नहीं दिखा पाए। वहीं, घिराय के आरोही स्कूल की साइंस लैब में खामियां मिलीं। इस दौरान जिला परियोजना संयोजक ज्ञान सिंह जिलोवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहबलपुर में मिड डे मील में खाना डाइट चार्ट के अनुसार नहीं बनाया जा रहा था। खाने का सामान एवं बर्तन व्यवस्थित ढंग से नहीं रखे गए थे। लाइब्रेरी में पुस्तक वितरण रिकाॅर्ड भी सही नहीं मिला। इस पर मंडल आयुक्त ने तीन दिन में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिराय का दौरान किया। यहां न सफाई थी, नहीं सही व्यवस्था। पुस्तकालय में पुस्तकें अव्यवस्थित तरीके से रखी थी। भौतिकी लैब के निरीक्षण दौरान कमियां पाई गईं। आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रत्येक उपकरण की जानकारी होनी चाहिए। विद्यार्थियों को लैब में प्रैक्टिकल कार्य भी करवाया जाना चाहिए। कन्या छात्रावास में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। छात्राओं ने अंग्रेजी के अखबार, पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

वहीं, आरोही माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल गैबीपुर में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त मिली। आयुक्त ने कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया, जिसमें छात्राओं से खाना, बिजली, पानी की व्यवस्था के अलावा कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में पूछताछ की। आयुक्त ने स्टाफ के साथ बैठक में परीक्षा परिणाम को लेकर विमर्श किया। पिछले दस साल के टॉपर का रिकॉर्ड बनाने के निर्देश दिए। इन विद्यार्थियों के एमबीबीएस, आईआईटी, आईआईएम सहित अन्य संस्थानों में चयन होने की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed