फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   District Manager of Seed Development Corporation Jaybir Singh suspended

Hisar News: बीज विकास निगम के जिला प्रबंधक जयबीर सिंह निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
District Manager of Seed Development Corporation Jaybir Singh suspended
हिसार। बीज विकास निगम के चेयरमैन देव शर्मा ने निगम के हिसार जिला प्रबंधक जयबीर सिंह को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि काम में लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। निलंबन की अवधि के दौरान उनको मुख्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

चेयरमैन देव शर्मा ने कुछ समय पहले बीज निगम कार्यालय, हिसार का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली थीं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए जयबीर सिंह को निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्हें बीज उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए गए। इनकी भी पालना नहीं हुई। देव शर्मा ने बताया कि जयबीर के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उनको कई बार सुधार का मौका भी दिया गया। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई। हिसार में बीज तैयार करने का केंद्र है। इसमें कई तरह की शिकायत मिल रही थीं। इनकी वजह से निलंबन की कार्रवाई की गई। किसानों को समय पर अच्छा व सस्ता बीज उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य में बाधा बनने वाले किसी अधिकारी- कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोबारा बीज निगम कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। वहां बीज तैयार करने की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed