फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   distic development cordination and monitering commety hisar, Dusyant chutala hisar, Hisar

174 अधिकारियों के साथ विकास के मुद्दे पर सांसद करेंगे मंथन

Thu, 13 Oct 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 13 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन

डिस्ट्रिक डेवलेपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी दिशा के चेयरमैन सांसद दुष्यंत चौटाला 18 अक्तूबर को कमेटी की मीटिंग लेंगे। इस मीटिंग में जिले के अलग-अलग विभागों के 174 अधिकारियों को बुलाया गया है। मीटिंग में करीब 4 घंटे तक विकास योजनाओं पर मंथन होगा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से डीडीएमसी के फारमेट में किए जाने के बाद पहली बड़ी बैठक मंगलवार 18 अक्तूबर को बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता कमेटी के चेयरमैन सांसद दुष्यंत चौटाला करेंगे। मीटिंग में 174 अधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य तथा जिले के सभी 7 विधायकों को भी पत्र भेजा गया है। इस बार मीटिंग जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह स्टेडियम में आयोजित होगी। दोपहर दो बजे से बैठक शुरू होगी। बैठक करीब 4 घंटे तक चलने की संभावना है। पिछली बार 13 अगस्त को दिशा कमेेटी की बैठक बुलाई गई थी। तब तक मीटिंग के नए स्वरूप के बारे में अधिकारियों को जानकारी नहीं थी। इस कारण बड़ी संख्या में अधिकारी बैठक में नहीं आ सके थे। 13 अगस्त के दिन सीएम की बरवाला में रैली थी इस कारण बड़ी संख्या में अधिकारी वहां गए हुए थे। अगस्त महीने के आखिर में नए नियमों के अनुसार सभी विभागों को डीडीएमसी के नए स्वरूप से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के अधिकारी भी आएंगे
मीटिंग में पहली बार रेलवे बीकानेर के डीआरएम, रेलवे अंबाला के डीआरएम, नेशनल हाइवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, बीएसएफ कैंट, आर्मी कैंट, केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र निदेशक, केंद्रीय भेड़ प्रजनन केंद्र, डाक विभाग के अधीक्षक, बीएसएनएल के महाप्रबंधक सहित केंद्र सरकार के विभागों के अधिकारी भी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल कंपनी प्रतिनिधि भी बुलाए
मीटिंग में हिसार-रोहतक के बीच टोल चलाने वाली सद्भाव कंपनी को भी बुलाया गया है, जिसमें कंपनी से टोल वसूलने के बाद भी टोल रोड पर सुरक्षा न देने के बारे में पूछा जाएगा। कंपनी की ओर से सेफ्टी के लिए किए गए प्रबंधों का ब्योरा लिया जाएगा।


इन योजनाओं की होगी समीक्षा
राजीव गांधी आवास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत, नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन, नेशनल रूरल हेल्थ मिशन, सांसद आदर्श ग्राम योजना, विधायक आदर्श ग्राम योजना, मिड डे मील योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, उज्ज्वला योजना, नेशनल सोशल असिस्टेंट प्रोग्राम, एमपी लैड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्व प्रेरित आदर्श ग्राम योजना, सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, इंफ्रास्ट्रक्चर के सभी प्रोजेक्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed