फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dissatisfaction expressed over lack of cleanliness at the railway station

Hisar News: प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर ने रेलवे स्टेशन पर सफाई कम होने पर जताई नाराजगी

Thu, 26 Dec 2024 07:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 26 Dec 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction expressed over lack of cleanliness at the railway station
हिसार। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तेजी से कार्य चल रहा है। इसका निरीक्षण करने के लिए बुधवार को जयपुर से प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर नर सिंह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और यहां चल रहे कार्यों के बारे में स्थानीय अधिकारियों से बात की। इस दौरान स्टेशन परिसर से सफाई कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई को और भी बेहतर करने के निर्देश दिए। वे करीब एक घंटे तक रेलवे स्टेशन पर रुके रहे। उसके बाद सिरसा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यहां के अधिकारियों को स्टेशन पर चल रहे काम को जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए है। वे स्पेशल बोगी से हिसार पहुंचे थे।
विज्ञापन

94 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका पूरा
बता दें, कि रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत काम चल रहा है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो 94 प्रतिशत से अधिक काम पूरा किया जा चुका है। जल्द ही बचा हुआ काम भी पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, जल्द ही बीकानेर मंडल के अधिकारी भी निरीक्षण करने आ सकते हैं। कुछ दिन पहले भी डीआरएम सहित रेलवे के अन्य आलाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया
प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर ने प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। स्टेशन पर पूरे हो चुके कार्यों के बारे में तमाम जानकारी जुुटाई। उनके साथ आलाधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed