फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dispute between two parties over child, five injured

Hisar News: दो पक्षों में बच्चे को लेकर हुआ विवाद, पांच घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over child, five injured
हांसी। दो पक्षों के बीच बच्चे को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर रॉड, तलवार, ईंट और गंडासी से हमला करने का लगाया आरोप। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और तीन घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ओम प्रकाश ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा उनकी भांजी के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

शाम 6 बजे के करीब उनकी भांजी का उनके पास फ़ोन आया की आपके बेटे को कुछ युवक बारह बुला कर पिटाई कर रहे हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है फोन आने के तुरंत बाद वह अपनी भांजी के घर पहुंचा तो दो युवक उनके बेटे को बाइक की चाबी को लेकर पिटाई कर रहे थे। जब उन्होंने पिटाई का कारण पूछा तो उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। ओमप्रकाश ने बताया कि उसी दौरान वह भाग कर अपने घर में घुस गए मगर उस दौरान 10 से 15 युवक उनके घर में घुस गए और उनके मेन गेट के पास खड़ी बाइक को तोड़ दिया। ओम प्रकाश ने बताया कि उसके बाद उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोर सुन कर उनका छोटा भाई रोहताश भी मौके पर पहुंच गया और उसके सिर पर भी ईंट से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि जब बचाव में पड़ोसी संदीप आया तो उसके सिर में भी रॉड से हमला कर दिया। इसकी सूचना जब उन्होंने पुलिस को दी तो जाते-जाते सभी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और तीनों घायलों को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचीं। पुलिस मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों से मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे गुट के दीपक ने बताया कि ओम प्रकाश का लड़का उनकी बाइक की चाबी लेकर चला गया था। दीपक ने बताया कि जब चाबी लेने उनके लड़के के पास गए तब उनके साथ ओम प्रकाश ने मारपीट की ओर सिर में गंडासी व हाथ में तलवार से हमला कर दिया। दीपक ने बताया कि उसके एक दोस्त के साथ भी मारपीट की। घायल अवस्था में दीपक व उसके दोस्त को उनके चाचा का लड़का नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed