फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dirt, broken swings and closed fountains spread in the park named after former Deputy Prime Minister Devi Lal

पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल के नाम पर बने पार्क में फैली गंदगी, टूटे झूले और बंद पड़े फव्वारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dirt, broken swings and closed fountains spread in the park named after former Deputy Prime Minister Devi Lal
हिसार। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री के नाम से बना ताऊ देवीलाल टाउन पार्क पिछले दो साल से बदहाली का सामना कर रहा है। कभी शहर के सबसे शानदार पार्क का गौरव रखने वाले पार्क में गंदगी फैली है। लंबे समय से फव्वारे बंद हैं। पार्क की हरियाली भी कई जगह उखड़ रही है। पार्क की ग्रिल-चहारदीवारी टूट चुकी है। पार्क में न माली है न चौकीदार है।
विज्ञापन

टाउन पार्क की देखरेख न होने के कारण अव्यवस्था फैली हुई है। हालत यह है कि पार्क में गंदगी फैली हुई है। घास के नाम पर जंगली घास उगी हुई। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए ज्यादातर झूले टूट चुके हैं। इसके अलावा पार्क की शोभा में चार चांद लगाने वाले फव्वारे खराब पड़े हैं। पार्क में सुरक्षा के मद्देनजर कई हाई मास्ट लाइट लगाई हुई हैं, लेकिन इनमें से एक-दो लाइट ही ऑन रहती हैं। शहर के टाउन पार्क के रखरखाव को लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों ने एक माह बाद भी टेंडर नहीं लगाया है। टेंडर के न लगने से पार्क की हरियाली पर ग्रहण लग गया है। एचएसवीपी के चीफ इंजीनियर ने 25 जनवरी को पत्र जारी कर नया टेंडर करने पर रोक लगा दी थी और नए सिरे से टेंडर की शर्तें तय करने को लेकर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया था। इस कमेटी को 12 दिन में अपनी रिपोर्ट देनी थी।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग की तरफ से शहर के टाउन पार्क के रखरखाव को लेकर टेंडर लगाया था। टेंडर लगाने को लेकर शर्तें एसई ने निर्धारित की थीं। इस दौरान तीन एजेंसियों ने आवेदन किया था। मगर टेक्निकल बिड में तीन में दो एजेंसियों की बिड को शर्तें पूरी न करने के कारण रद्द कर दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा से टेंडर लगाया था। यह टेंडर 25 जनवरी को खोला जाना था, लेकिन उसी दिन चीफ इंजीनियर ने पत्र जारी कर टेंडर खोलने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यों के लिए लगाए गए थे टेंडर
कार्य लागत
हिसार के टाउन पार्क में होर्टिकल्चर कार्यों की देखरेख : 9.93 लाख रुपये
सेक्टर-13 स्थित एचएसीवी कार्यालय के लिए ट्री गार्ड : 36 हजार रुपये
भिवानी के बंसीलाल पार्क में होर्टिकल्चर कार्यों की देखरेख : 4.32 लाख रुपये
सिरसा के सेक्टर 19पी-1 में होर्ट्रिकल्चर कार्यों की देखरेख : 2 लाख रुपये
मुख्यालय ने बीएंडआर से टेंडर की शर्तें मांगी है। चीफ इंजीनियर की अनुमति मिलने के बाद ही पार्क का टेंडर लगाया जाएगा। - विनय लोहान, एक्सईएन, बागवानी शाखा, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed