फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Directors of Future Maker, Radheshyam-Bansilal, accused in the 540 million GST liability case, appeared in court; next hearing on July 28

Hisar News: 54 करोड़ जीएसटी देनदारी केस में आरोपी फ्यूचर मेकर के डायरेक्टर राधेश्याम-बंसीलाल कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई 28 जुलाई को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Directors of Future Maker, Radheshyam-Bansilal, accused in the 540 million GST liability case, appeared in court; next hearing on July 28
हिसार। फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी देनदारी मामले में कंपनी के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर बंसीलाल और निदेशक राधेश्याम सोमवार को हिसार कोर्ट में पेश हुए। दोनों आरोपी व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन

मामले में शिकायत पक्ष की ओर से गवाही नहीं हो सकी जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार दोनों आरोपियों को 18 मई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है और फिलहाल वे जमानत पर बाहर हैं। इससे पहले राधेश्याम को पत्नी की गंभीर बीमारी और संभावित सर्जरी के आधार पर 4 मई 2026 को अंतरिम जमानत दी गई थी। फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड पर डायरेक्ट मार्केटिंग के माध्यम से कृषि उत्पाद, हेल्थ प्रोडक्ट्स और अन्य सामान की बिक्री में जीएसटी नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार अक्तूबर 2016 से जून 2017 के बीच कंपनी पर करीब 54.77 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी बनी थी जिसका पूरा भुगतान नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed