फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Director General of Directorate of Technical Education Prabhjot Singh reached GJU

Hisar News: तकनीकी शिक्षा निदेशालय के महानिदेशक प्रभजोत सिंह पहुंचे जीजेयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Director General of Directorate of Technical Education Prabhjot Singh reached GJU
गुजविप्रौवि की सीआईएल लैब का दौरा करते तकनीकी शिक्षा निदेशालय हरियाणा के महानिदेशक प्रभजोत सिंह
हिसार। तकनीकी शिक्षा निदेशालय हरियाणा के महानिदेशक प्रभजोत सिंह ने कहा कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय देश में सबसे तेजी से बढ़ते विश्वविद्यालयों में एक है। जीजेयू की प्रयोगशालाएं अंतराष्ट्रीय स्तर की हैं। प्रभजोत सिंह ने विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में आगमन के दौरान डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम सीआईएल लैब का दौरा किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई भी रहे।
विज्ञापन

प्रभजोत सिंह ने सीआईएल लैब को बारीकी से देखा। उपकरणों की एप्लीकेशन और महत्व के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के विकास में इस प्रकार की प्रयोगशालाओं का अह्म योगदान हो सकता है। कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने प्रभजोत सिंह को बताया कि विश्वविद्यालय की इस लैब से न केवल हरियाणा बल्कि अन्य प्रदेशों के संस्थान भी फायदा उठा रहे हैं। सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है विद्यार्थियों को सही मंच तथा सुविधाएं देने की।
विज्ञापन

प्रभजोत सिंह ने कुलपति को आश्वासन दिया की राज्य सरकार की ओर से विश्वविद्यालय को हर संभव सहायता व मार्गदर्शन दिया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ. विजय कुमार, सीआईएल के निदेशक प्रो. मनीष आहुजा व कुलपति के सलाहकार प्रो. विनोद छोकर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed