{"_id":"68a37f4baf445aac6c05305d","slug":"direct-connection-to-tosham-will-remain-closed-for-20-days-for-repair-of-rob-and-road-construction-till-morpura-hisar-news-c-21-hsr1020-690325-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आरओबी की मरम्मत व मोरपुरा तक रोड निर्माण के लिए 20 दिन बंद रहेगा तोशाम से सीधा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आरओबी की मरम्मत व मोरपुरा तक रोड निर्माण के लिए 20 दिन बंद रहेगा तोशाम से सीधा संपर्क
विज्ञापन
हांसी। हांसी-तोशाम रोड पर बने दोनों रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है, जिस कारण इस मार्ग पर करीब 20 दिनों तक यातायात बाधित रहेगा। मरम्मत कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए ओवरब्रिज से पहले सड़क के बीच में मिट्टी डालकर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ऐसे में हांसी से तोशाम, जमालपुर और हाजमपुर की ओर जाने वाले वाहनों को अब वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा।
ट्रैफिक डायवर्जन के लिए लगाए गए नाके
ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ओर से चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। इसमें पहला नाका तोशाम चुंगी पर दूसरा और तीसरा नाका रेलवे ओवरब्रिज के दोनों सिरों पर और चौथा नाका मोरपुरा गांव पार करने के बाद मिलकपुर रोड के पास लगाया गया है।
यह रहेगा वैकल्पिक मार्ग
हांसी से तोशाम, जमालपुर और हाजमपुर जाने वाले वाहन अब भिवानी रोड होते हुए मिलकपुर गांव से ओरंगनगर रेलवे अंडरपास के रास्ते तोशाम रोड पर पहुंचेंगे। इसी तरह, तोशाम, हाजमपुर और जमालपुर की ओर से हांसी आने वाले वाहन मोरपुरा गांव से मिलकपुर होते हुए भिवानी रोड से होते हुए हांसी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
ओवरब्रिज के साथ-साथ सड़क की भी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग द्वारा हांसी-भिवानी रेलवे लाइन पर बने रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की जा रही है। इसके साथ-साथ मोरपुरा गांव से लेकर हांसी शहर तक तोशाम रोड की विशेष मरम्मत (स्पेशल रिपेयरिंग) का कार्य भी किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य लगभग 20 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
स्थानीय वाहनों के लिए आंशिक छूट
ढाणी राजू, पुट्ठी मंगल खान और ढाणी गुजरान की ओर जाने वाले स्थानीय वाहन चालक पहले ओवरब्रिज के नीचे बनी सर्विस रोड से होकर आ-जा सकेंगे। हालांकि, ढाणी गुजरान से आगे रोहनात तक जाने वाले भारी वाहन मिलकपुर होकर जमालपुर के रास्ते या उमरा रोड होते हुए जा सकते हैं। प्रशासन ने लोडिंग और भारी वाहनों को सलाह दी है कि वे तोशाम रोड पर न जाकर भिवानी रोड का प्रयोग करें, जिससे वे मिलकपुर गांव होते हुए दोबारा तोशाम रोड पर लौट सकें।
तोशाम रोड के रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत की जा रही है। मोरपुरा से लेकर हांसी तक तोशाम रोड की रिपेयरिंग भी की जानी है। इस कार्य के लिए आगामी 20 दिनों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया है। 6 सितंबर तक तोशाम रोड पर बेरिकेडिंग करके ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।
- सौरव चौहान, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग, हांसी।