फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Digital Arrest returns Rs 32.95 lakh to fraud victim

Hisar News: डिजिटल अरेस्ट ठगी के पीड़ित को 32.95 लाख रुपये लौटाए

Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 05 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Digital Arrest returns Rs 32.95 lakh to fraud victim
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित को 32.95 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 19 मार्च को तरसेम नगर निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता भारत पेट्रोलियम से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को मुंबई पुलिस मुख्यालय में तैनात डीआईजी प्रदीप जायसवाल बताया। आरोपी ने वीडियो कॉल पर पुलिस वर्दी दिखाकर आधार कार्ड और बैंक खाते से जुड़े फर्जी आरोप लगाए तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर डराया।
विज्ञापन

आरोपी ने इस तरीके से उनसे करीब 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला दर्ज होने के बाद साइबर थाना टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर 32.95 लाख रुपये की राशि होल्ड करवाई और निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में वापस दिलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed