फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dhulkoot villagr hisar, Hisar

चुनावी रंजिश में दलित का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप, 13 पर मामला दर्ज

Wed, 17 Aug 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 17 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dhulkoot villagr hisar, Hisar
crime - फोटो : Bureau

उपमंडल के गांव धूलकोट में सोमवार को दलित समुदाय से संबंधित व्यक्ति का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ मारपीट तथा बंधक बनाए जाने का आरोप है। पुलिस ने बलबीर को एक घर से छुड़वाकर यहां के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार गांव का बलबीर सोमवार की शाम अपने घर पर था। इस दौरान गांव के ही कई लोग लाठी-डंडे लेकर उसके घर घुस गए। आरोप है कि वे बलबीर को मारते पीटते हुए जबरन घर से उठा ले गए। इस दौरान बीच-बचाव करने आए बलबीर के बड़े भाई रामकिशन, भाभी शकुंतला तथा पत्नी बीमला के साथ भी जमकर मारपीट की। विकास के मुताबिक आरोपी उसके पिता को गांव के ही एक व्यक्ति के घर ले गए वहां उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ितों ने पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एक घर से बलबीर को निकालकर उसे व उसके परिजनों को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गांव में आशंका जताते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि पीड़ित दलित ने गांव में एक स्वर्ण जाति के सामने सरपंची का चुनाव लड़ा था। जिसके कारण गांव में सर्वसम्मति से चुनाव नहीं हो सका था। तभी से बलबीर स्वर्ण जाति के लोगों की आंख की किरकिरी बना हुआ था। पुलिस ने इस संबंध में गांव के रामकिशन, धर्मवीर, सिंघाराम, सुरेंद्र कुमार, पप्पू, शुभकर्ण, कृष्ण, विनोद, ओमप्रकाश, सचिन, भगतू, सूरजभान, कृष्ण कुमार सहित 13 लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



नियंत्रण में है स्थिति-डीएसपी
मैने भी गांव का जायजा लिया थाव्। दोनों पक्षों से बातचीत कर  शांति बनाए रखने की अपील की है। विकास की शिकायत पर पुलिस ने गांव के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गांव में फिलहाल पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है।

 विजय पाल डीएसपी, सिवानी।
गांव में शांति का प्रयास करेंगे-सरपंच प्रतिनिधी
हादसे के दौरान मैं मौके पर मौजूद नहीं था। सूचना मिलने के बाद पुलिस को सूचना दे दी गई थी। ग्राम पंचायत का प्रयास रहेगा कि गांव का भाईचारा खराब ना हो । इस मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
जोगेंद्र नंबरदार, सरपंच प्रतिनिधी, धूलकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed