फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   DGCA team will inspect the airport next week for license, schedule yet to come

Hisar News: लाइसेंस के लिए डीजीसीए की टीम अगले सप्ताह करेगी एयरपोर्ट का निरीक्षण, शेड्यूल आना बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
DGCA team will inspect the airport next week for license, schedule yet to come
हिसार। लाइसेंस जारी करने के लिए डायरेक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम के अगले सप्ताह एयरपोर्ट का निरीक्षण करने की संभावना है। हालांकि अभी शेड्यूल आना बाकी है।
विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने से पहले डीजीसीए की टीम ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद टीम ने 44 आपत्तियां लगा दी थी। इसी बीच आचार संहिता लग गई थी। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी आपत्तियों को दूर कर दिया है। आपत्तियों को दूर करने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ई मेल के माध्यम से डीजीसीए को सूचित कर दिया था। यही नहीं खुद सेफ्टी ऑफिसर दस्तावेज लेकर डीजीसीए के कार्यालय गए थे।
विज्ञापन

आग बुझाने वाली गाड़ी भी पहुंची

डीजीसीए के निरीक्षण के समय एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास आग बुझाने की एक ही गाड़ी थी। इस पर डीजीसीए ने लाइसेंस को लेकर दो गाड़ियों की शर्त रखी थी। डीजीसीए के मुताबिक ये दोनों गाड़ियों हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर तैनात की जाएंगी। अब एयरपोर्ट पर दूसरी आग बुझाने वाली गाड़ी भी पहुंच गई है, जिसे कोच्चि एयरपोर्ट से मंगवाया गया है। यह फोम आधारित गाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 में शुरू हुआ था काम
हिसार के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए वर्ष 2014 में यहां काम शुरू हुआ है। उस समय एयरपोर्ट के पास 200 एकड़ जमीन थी। दो चरणों में इसमें 7 हजार एकड़ जमीन को जोड़ा गया। यह देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनेगा, क्योंकि किसी भी एयरपोर्ट के पास इतनी जमीन नहीं है। लाइसेंस मिलते ही यहां से अयोध्या, जम्मू, जयपुर व अहमदाबाद के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए एलायंस एयर के साथ एमओयू साइन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed