फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Devotees praised Shyam Baba in Beed Babaran Dham

Hisar News: बीड़ बबरान धाम में भक्तों ने किया श्याम बाबा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Devotees praised Shyam Baba in Beed Babaran Dham
बीड़ बबरान धाम में श्याम बाबा का दरबार।
हिसार। बीड़ बबरान धाम में श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया गया। संकीर्तन के दौरान भजनों के माध्यम से श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर माथा टेका।
विज्ञापन

इस अवसर पर भक्तों ने श्याम बाबा के चरणों में अपनी अर्जी लगाकर मन्नत मांगी। भक्तों ने श्याम बाबा की पूजा व आराधना करते हुए कल्याण की कामना भी की। इस दौरान बीड़ बबरान धाम में श्याम बाबा के भव्य दरबार के दर्शन करके श्रद्धालु अभिभूत हो गए।
विज्ञापन

बीड़ बबरान धाम के पुजारी विनय शर्मा ने बताया कि श्याम बाबा भक्तों के बिगड़े हुए काम संवार देते हैं। इसलिए श्याम बाबा के चरणों में सच्चे मन से अर्जी लगानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बीड़ बबरान धाम की काफी मान्यता है। विशेष अवसरों व त्योहार पर यहां माथा टेकने के लिए विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि बीड़ बबरान धाम बर्बरीक के शौर्य व पराक्रम से जुड़ा है। भगवान श्रीकृष्ण ने वीर बर्बरीक की परीक्षा ली और बर्बरीक ने अपने एक ही तीर से पीपल के सभी पत्तों को भेद दिया। वह पीपल का पेड़ और छेद वाले पत्ते बीड़ बबरान धाम में देखे जा सकते हैं। अर्जी संकीर्तन में पधारने वाले भक्तों ने धाम में स्थापित श्याम बाबा के दरबार, वीर हनुमान के मंदिर, शिव परिवार, अखंड जोत, धूणे, घोड़े के पांव के निशान वाली शिला व मढ़ी के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed