फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Devendra Budia's health deteriorated Admitted to a private hospital in Hisar, lawyer demanded to shift case

देवेंद्र बूडिया की तबियत बिगड़ी: हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वकील ने केस शिफ्ट करने की रखी मांग

Tue, 01 Jul 2025 11:58 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 01 Jul 2025 11:58 AM IST
सार

24 जनवरी 2025 को आदमपुर थाने में दी शिकायत में एक युवती ने बताया था कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। वर्ष 2023 में उसके पिता उसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के पास आदमपुर ले गए।

विज्ञापन
Devendra Budia's health deteriorated Admitted to a private hospital in Hisar, lawyer demanded to shift case
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार देवेंद्र बूडिया - फोटो : संवाद

विस्तार

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया की गिरफ्तार किए जाने के बाद तबियत बिगड़ गई। उन्होंने राजस्थान से हिसार लाते समय रास्ते में उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देवेंद्र बूडिया के वकील पवन रापड़िया ने अदालत में एप्लीकेशन देकर उनका केस गुरुग्राम में स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र बूडिया का गुरुग्राम मेदांता में उपचार चल रहा है ऐसे में उनका केस वहां स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन




हरियाणा स्टेट क्राइम ब्रांच की एक टीम ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को रविवार सुबह 9 बजे जोधपुर से गिरफ्तार किया। एडवोकेट पवन रापड़िया ने बताया कि रविवार को देवेंद्र बूडिया को राजस्थान से हिसार लाते समय रास्ते में उनकी तबियत खराब हो गई थी। वह रास्ते में बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उनको जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार दोपहर को उन्हें अस्पताल से छु्ट्टी मिलने के बाद अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


वकील पवन रापड़िया ने कहा कि देवेंद्र बूड़िया ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वह पुलिस जांच में निरंतर सहयोग करते रहे हैं। इस केस में राजनीतिक कारण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि देवेंद्र बूडिया को पार्किनशन, हाईपरटेंशन सहित कई तरह की दिक्कत है। उनका गुरुग्राम के मेदांता में उपचार चल रहा है। हमने कोर्ट में एप्लीकशन दी है । जिसमें उनकी मल्टीपल डिजिज को देखते हुए उनके उपचार के लिए गुरुग्राम में शिफ्ट करने की मांग की है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। जिस पर अदालत ने अभी फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जनवरी 2025 को आदमपुर थाने में दी शिकायत में एक युवती ने बताया था कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। वर्ष 2023 में उसके पिता उसे अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के पास आदमपुर ले गए। उन्होंने बूड़िया से बेटी को विदेश भेजने के लिए मदद मांगी। देवेंद्र बूड़िया पीड़िता को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ के एक नामी होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। पीड़िता की अश्लील वीडिया भी बनाई और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी दी। जून 2024 में पीड़िता को सिविल लाइन, जयपुर स्थित एक फ्लैट में बुलाया और वहां भी बूड़िया ने उससे दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed