फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite the CM's instructions, no action has been taken; a letter was written to the ADGP. Youths from Julgan village alleged torture by the police in the Sadar police station area.

Hisar News: सीएम के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं, एडीजीपी को लिखा पत्र, जुलगान गांव के युवकों ने सदर थाना क्षेत्र में पुलिस पर टॉर्चर करने का लगाया था आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Despite the CM's instructions, no action has been taken; a letter was written to the ADGP. Youths from Julgan village alleged torture by the police in the Sadar police station area.
हिसार। सदर थाने में पुलिस पर टॉर्चर करने का आरोप लगाने वाले जुलगान गांव के चचेरे भाई संदीप और सिद्धांत ने शुक्रवार को एडीजीपी और डीसी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने और आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस की मांग की है। उनका कहना है कि मामले के बाद उनके परिवार को खतरा है और किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी एसएचओ, एसपी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर होगी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि 30 दिसंबर को सदर थाने के एसएचओ और पांच-छह पुलिसकर्मियों ने उन्हें रिमांड रूम में ले जाकर पीटा, जिसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मामले की शिकायत वीरवार को मुख्यमंत्री को दी गई, लेकिन शुक्रवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हम आरोपी नहीं बल्कि पीड़ित है। हम शिकायत लेकर थाने में गए थे और पुलिस ने मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।उनका आरोप है कि पुलिस सदर थाने के एसएचओ और पांच-छह पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास कर रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कराए जा रहेे जिनमें उन्हें आरोपी के तौर पर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा- सीसीटीवी फुटेज में मारपीट का सबूत नहीं
पुलिस प्रवक्ता विकास ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि डीएसपी बरवाला मामले की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज में मारपीट का कोई सबूत नहीं मिला। शिकायतकर्ता और परिवार ने पिछले दो वर्षों में 40 से अधिक शिकायतें दी हैं जिनमें से कई झूठी पाई गई हैं। एमएलआर में भी चोटों के कोई निशान दर्ज नहीं हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed