फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Despite Dr Ambedkar's suggestion, politicians did not allow education to become a fundamental right: Manish Sisodia

डॉ. आंबेडकर के सुझाव के बावजूद नेताओं ने नहीं बनने दिया था शिक्षा को मौलिक अधिकार: मनीष सिसौदिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Despite Dr Ambedkar's suggestion, politicians did not allow education to become a fundamental right: Manish Sisodia
बालसमंद। आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित शिक्षा अधिकार पंचायत में पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम म? - फोटो : Hisar
बालसमंद (हिसार)। जब देश का संविधान बन रहा था तो बाबा साहेब आंबेडकर ने शिक्षा को मूलभूत अधिकार बनाने का प्रस्ताव रखा था। उस समय के बड़े प्रभावशाली नेताओं ने साथ नहीं दिया। अगर उसी समय शिक्षा को मूलभूत अधिकार बना दिया होता तो आज हमें शिक्षा अधिकार पंचायत नहीं करनी पड़ती। यह कहना है आप नेता एंव दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया का। वे रविवार को आम आदमी पार्टी की ओर से बालसमंद गांव में आयोजित शिक्षा का अधिकार पंचायत को संबोधित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि सोनिया गांधी का बेटा अमीर बने तो कांग्रेस को वोट देना, अमित शाह और कुलदीप बिश्नोई का बेटा अमीर बने तो भाजपा को वोट देना लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका बेटा अमीर बने तो झाडू़ को वोट दे देना। स्कूल चलाना अरविंद केजरीवाल को आता है। गुजरात में अमित शाह को 27 साल में पहली बार स्कूलों की याद आई है। दिल्ली में महिलाओं के लिए बसें फ्री की, पंजाब में बिजली फ्री की।
विज्ञापन

आप नेता एंव सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया आदमपुर में पहुंचे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी दिल्ली के स्कूल देख चुकी हैं। दिल्ली में चाय वाले का बेटा आईआईटी में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहा है। हरियाणा में भी स्कूलों के हालत सुधारने है तो आदमपुर की जनता को एक मौका आम आदमी पार्टी को देना होगा। देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि चुनाव से पहले शिक्षा पर बात हो रही है। इस मौके पर अनुराग अग्रवाल, भूपेंद्र बेनीवाल, कविता दलाल, दलबीर किरमारा, अरुण हुड्डा, नीरज, रेनू चहल बालसमंद, उमेश शर्मा, सतेंद्र सिंह मौजूद रहे। मंच संचालन गायक केडी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed