फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Desolate Hisar: Drug addict youth dies in hospital, fourth death due to drug addiction in 11 days

उजड़ता हिसार : नशे के आदी युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, 11 दिन में नशे के कारण चौथी मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Desolate Hisar: Drug addict youth dies in hospital, fourth death due to drug addiction in 11 days
हिसार। नशे की लत युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। जिले में पिछले 11 दिन में नशे के कारण चार युवाओं की जान जा चुकी है। मंगलवार को शहर के निजी अस्पताल में चार दिन से उपचाराधीन नशे के आदी 26 वर्षीय मुकेश ने दम तोड़ दिया। जिले में नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा समय-समय पर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में कॅरिअर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन

तीन बहनों का इकलौता भाई था
जानकारी के अनुसार मुकेश नशा का आदी था। उनके पिता का पहले देहांत हो गया था। उनकी माता सातरोड के पास एक फैक्टरी में काम करती है। फैक्टरी के क्वार्टर में ही वह परिवार के साथ रहता है। नशे की लत के कारण तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे चार दिन पहले शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश तीन बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

नशे से पहले ये हो चुकी है मौत
4 मार्च को विकास नगर में रहने वाले अजय की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हुई थी। 10 दिन पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटा था। रात को उसने सिरिंज ने नशा किया और नशे की ओवर डोज के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 फरवरी को पूजा मार्केट के पास एक होटल के कमरे के बाथरूम में 38 साल के युवक राजेश का शव मिला था। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। बाथरूम के अंदर टायलेट सीट पर उसका शव था और हाथ में सिरिंज लगी हुई थी।

24 फरवरी को विकास नगर एरिया में सातरोड गांव के विशाल का शव मिला था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि वह नशे का आदी था। उसका शव आंबेडकर बस्ती के पास विकास नगर की झाड़ियों में पड़ा मिला।

6 जनवरी 2024 को न्यू क्लॉक मार्केट की झाड़ियों में युवक का शव मिला था। हाथ में सिरिंज लगी थी। मृतक की शिनाख्त टेकड़ा मोहल्ला निवासी गौरव के रूप में हुई थी। नशे की ओवरडोज के कारण गौरव की मौत हुई थी।
16 अगस्त 2023 को विकास नगर की झाड़ियों में पड़ाव निवासी 32 वर्षीय विद्याधर उर्फ बंदी का शव मिला। वह 15 अगस्त को गुजरात के सूरत से घर लौटा था। वह सूरज में सैलन का काम करता था। घर आने के बाद अगले उसका शव विकास नगर की झाड़ियों में मिला था। चिट्टे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।

14 सितंबर 2023 को विकास नगर में नहला गांव का 28 वर्षीय रवीश कुमार बेहोशी हालत में मिला था। पता चलने पर पुलिस उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आई थी। गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां पर नशे और काला पीलिया के कारण उसकी मौत हो गई थी।
23 सितंबर 2023 को जीजेयू के सामने झाड़ियों में मस्तनाथ कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय संयज का शव मिला था। उसकी मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण हुई थी। घटना स्थल पर उसके पांव के पास सिरिंज पड़ी हुई मिली थी।

6 दिसंबर की रात को विकास नगर की झाड़ियों में सूर्य नगर निवासी 23 वर्षीय अमित का शव मिला था। वह रंग रोगन का काम करता था और नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed