फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dera Baba arrested for raping a minor

Hisar News: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में डेरे का बाबा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dera Baba arrested for raping a minor
हांसी। उपमंडल के एक गांव के डेरे के बाबा को पुलिस ने गांव की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बाबा नाबालिग को बहला फुसला कर फतेहाबाद लेकर जा रहा था। रास्ते में फतेहाबाद के पास पुलिस ने बाबा के साथ स्कूल की ड्रेस में नाबालिग को देखा तो शक हुआ। इसके बाद उसे पकड़ कर हांसी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बाबा ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। मंगलवार को उसे बहला फुसलाकर स्कूल के समय में अपने साथ ले गया। जब वह फतेहाबाद के पास पहुंचा तो पुलिस ने जांच के दौरान उसे रुकवाया। स्कूल की ड्रेस में नाबालिग को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। फतेहाबाद पुलिस ने हांसी पुलिस को सूचना दी व जांच के लिए हांसी पुलिस को सौंपा। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सारी जानकारी दी। बुधवार को नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई गई। साथ ही आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना प्रभारी सुमेर ने बताया कि आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। बाबा को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed