फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy Speaker seeks pardon, farmers give 7 days time, dharna postponed

डिप्टी स्पीकर ने मांगी क्षमा, किसानों ने 7 दिन का दिया समय, धरना स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Deputy Speaker seeks pardon, farmers give 7 days time, dharna postponed
हिसार- पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किसानों से बातचीत करते डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा के साथ बालसमंद क्षेत्र के किसानों के प्रतिनिधिमंडल की बातचीत के बाद धरना स्थगित कर दिया गया है। डिप्टी स्पीकर ने मुआवजे को लेकर अब तक की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी किसानों के समक्ष रखी। किसानों ने डिप्टी स्पीकर को सात दिन का समय मुआवजा दिलवाने के लिए दिया है।
विज्ञापन

किसानों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में डिप्टी स्पीकर ने कहा कि अगर कोई ठेस पहुंचाने वाली बात कही गई तो क्षमा मांगता हूं। किसानों को हर हालत में मुआवजा मिलेगा। कुछ कारणों के चलते देरी हुई है। बालसमंद गांव आदमपुर विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। जो मेरे नलवा विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता है। इसके बावजूद मैंने किसानों के दर्द को समझते हुए उनकी समस्या के समाधान का प्रयास किया है।
विज्ञापन

बता दें कि किसान वर्ष 2020 तथा 2021 में खरीफ की खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर बालसमंद में धरना दे रहे थे। तब डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने दस दिन में मुआवजा खाते में आने की बात कहकर धरना समाप्त कराया था। किसान नेता सुरेंद्र आर्य, दिलबाग सिंह हुड्डा ने बताया कि जब 30 दिन तक मुआवजा नहीं आया तो उन्होंने 16 अगस्त से डिप्टी स्पीकर के आवास के बाहर धरना शुरू किया। किसानों ने 25 अगस्त तक किसानों के खातों में मुआवजा राशि नहीं आई तो किसान उनके आवास के दोनों गेटों को बंद कर धरने पर दोबारा बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर समिति प्रधान सुरेंद्र आर्य, मास्टर सतबीर गढ़वाल, विजय भांभू, अनिल भादू, दिलबाग हुड्डा, जगदीश पूर्व सरपंच, राजेश लौरा, संदीप धीरणवास, अनिल गोरछी, पृथ्वी बैनीवाल, सतबीर लौरा, विजय जागलान, प्रहलाद सुंडावास, भूप सिंह कादियान, कर्ण सिंह महला सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed