{"_id":"65ee0371d7945f1948076554","slug":"deputy-speaker-inaugurated-the-construction-work-of-hisar-tosham-road-hisar-news-c-21-hsr1005-338882-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: डिप्टी स्पीकर ने हिसार-तोशाम रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: डिप्टी स्पीकर ने हिसार-तोशाम रोड के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
विज्ञापन
हिसार। हिसार-तोशाम रोड का निर्माण कार्य रविवार को शुरू हो गया। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुविधा के अनुरूप सड़क मार्ग का निर्माण तय समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जाए। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा उन्होंने गांव गंगवा में चौपाल का उद्घाटन और गांव चिड़ौद में राजपूत धर्मशाला की चहारदीवारी, गांव दुबेटा में नायक चौपाल व गांव बालावास में आईपीबी सड़क का शिलान्यास किया। डिप्टी स्पीकर ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और ग्रामीणों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन भी दिया। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा। इस मौके पर गांव के सरपंच भगवान दास, बीडीओ रोशन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक जोगीराम सिहाग ने विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ
बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग ने रविवार को गांव मय्यड़, रायपुर व ढाणी रायपुर में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने गांव मय्यड़ में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मुख्य गली, गांव ढाणी रायपुर में 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली मुख्य गली और गांव रायपुर में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाली चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जोगीराम सिहाग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास हो, इस दिशा में सरकार द्वारा कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।