{"_id":"66d8ec2a6aaadd733a047794","slug":"deputy-commissioner-will-hold-a-meeting-today-to-make-delhi-road-six-lanes-the-committee-will-submit-report-hisar-news-c-21-hsr1005-457228-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिल्ली रोड को छह लेन बनाने के लिए उपायुक्त आज लेंगे बैठक, कमेटी रखेगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिल्ली रोड को छह लेन बनाने के लिए उपायुक्त आज लेंगे बैठक, कमेटी रखेगी रिपोर्ट
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड को छह लेन करने को लेकर उपायुक्त प्रदीप दहिया वीरवार को कमेटी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान कमेटी अपनी रिपोर्ट उपायुक्त के समक्ष रखेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि इस रोड को छह लेन बनाना है या नहीं।
बता दें कि पिछले दिनों उपायुक्त ने दिल्ली रोड को छह लेन करने को लेकर एक बैठक की थी। इसमें उन्होंने बीएंडआर के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया था और इस कमेटी को सर्वे रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। इसके बाद कमेटी ने मौके का निरीक्षण भी किया था। साथ ही बीएंडआर ने डाबड़ा ओवरब्रिज से लक्ष्मीबाई चौक तक रोड का भौगोलिक सर्वे भी करवाया था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि रोड को सिक्स लेन बनाने को कम से कम 10 मीटर जगह की जरूरत पड़ेगी।
अधिकारियाें के अनुसार 10 मीटर में सरकारी भवनों के अलावा कुछ निजी भवन भी आ रहे हैं। अगर इस रोड को सिक्स लेन करना है तो सरकारी के साथ-साथ निजी भवनों की जमीन भी लेनी पड़ेगी।