फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Deputy Commissioner Dr. Priyanka Soni honored with Indira Gandhi Mahila Shakti Award

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित

Tue, 09 Mar 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner Dr. Priyanka Soni honored with Indira Gandhi Mahila Shakti Award
चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल व इंदिरा गांधी महिला श - फोटो : Hisar
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाए गए अनूठे कार्यक्रमों के लिए उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी को यह अवॉर्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर से संबंध रखने वालीं 2012 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी ने करनाल में एडीसी व निगम आयुक्त और कैथल व हिसार में डीसी रहते हुए महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक अनूठे कार्यक्रम चलाए।
विज्ञापन

हिसार में उन्होंने एनीमिया मुक्त अभियान, घरेलू महिला कामगारों के सशक्तीकरण के लिए मिशन चहक और ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाली महिलाओं के पोषण के लिए न्यूट्रीकार्ट जैसे सफल अभियान चलाए। कैथल में डीसी रहते हुए छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा विद्यावाहिनी आरंभ की। उनके कार्यकाल के दौरान हिसार-कैथल में महिलाओं को प्रेरित करने के लिए उड़ान फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया। करनाल में उन्होंने सिटी बस सर्विस, सिरों कार्यक्रम और सहयोगिनी जैसे कार्यक्रम आरंभ किए। इसी प्रकार से डॉ. प्रियंका सोनी ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए हुनर बूथ जैसी योजनाएं लागू कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के रूप में भी दे चुकीं सेवाएं
भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने से पहले डॉ. सोनी एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2005 में राजस्थान पीएमटी की परीक्षा में पहली रैंक हासिल की थी। डॉ. सोनी ने सूरतगढ़ में मेडिकल ऑफिसर और दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

रह चुकीं यूनियन लीडर और ताईक्वांडो ग्रीन बेल्ट धारक
बहुमुखी प्रतिभा की धनीं डॉ. प्रियंका सोनी एसएमएस हॉस्पिटल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन में महासचिव और हम रेडियो क्लब की सचिव भी रह चुकी हैं। पीटी व हॉर्स राइडिंग क्लब में भी उन्हें बेस्ट ट्रेनी की पदवी मिल चुकी है। वे ताइक्वांडो के खेल में ग्रीन बेल्ट धारक हैं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने हाल ही में जिले के असहाय बुजुर्गों के लिए केयरवेल कार्यक्रम भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed