फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense fog in the morning, Hisar's night colder than Shimla, Dharamshala

Hisar News: सुबह छाया घना कोहरा, शिमला, धर्मशाला से ठंडी हिसार की रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in the morning, Hisar's night colder than Shimla, Dharamshala
हिसार- सोमवार को सुबह 8 बजे दिल्ली रोड पर बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जाती वैन - फोटो : Hisar
हिसार। जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली और सुबह घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता 60 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को हिसार के बालसमंद क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम था। हिसार की रात शिमला (6.6 डिग्री) और धर्मशाला (7.2 डिग्री) से भी ठंडी रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो अभी दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। सोमवार सुबह जब लोग उठे तो बाहर घना कोहरा छाया मिला। अचानक से मौसम में आए इस बदलाव से लोग भी हैरान हो गए। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह साढ़े 8 बजे दृश्यता 60 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालकों को लाइट ऑन कर सफर तय करना पड़ा। हालांकि सुबह साढ़े बजे हल्की धूप निकल आई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ-साथ कोहरा कम होता गया। धूप निकलने से ठंड से भी कुछ राहत मिली। हालांकि दिन ढलने के साथ ही दोबारा ने बर्फीली हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे ऱ् शहर का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे रहा। इसके अलावा बालसमंद में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 94 प्रतिशत रही, जो शाम को घटकर 64 प्रतिशत रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 वर्षों में तीन बार माइनस में रहा रात का तापमान
दिसंबर महीने में पिछले 11 वर्षों के न्यूनतम तापमान के आंकड़े पर नजर डालें तो इस दौरान तीन दफा तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे जा चुका है।
वर्ष तिथि तापमान
2011 25 0.0
2012 23 1.8
2013 29 माइनस 0.8
2014 27 1.8
2015 16 2.3
2016 23 4.4
2017 31 3.4
2018 26 माइनस 1.0
2019 29 0.2
2020 31 माइनस 1.2
2021 20 0.2
धुंध का असर ऱ् गोरखधाम सवा 3 घंटे देरी से पहुंची
धुंध के कारण सोमवार को ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। गोरखधाम सहित कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से हिसार स्टेशन पहुंची। रेलवे अधिकारी के अनुसार गोरखधाम ट्रेन का हिसार पहुंचने का समय सुबह 10.30 बजे है, मगर कोहरे व धुंध के कारण ट्रेन सवा तीन घंटे की देरी से दोपहर करीब 1.45 बजे पहुंची। इसके अलावा भिवानी-लुधियाना ट्रेन एक घंटे की देरी से सुबह 11.20 बजे पहुंची। रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन आधा घंटे लेट दोपहर को 1 बजे पहुंची। किसान एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से हिसार पहुंची। धुरी-सिरसा ट्रेन भी 55 मिनट की देरी से सुबह 9.25 बजे पहुंची।
कालीरावण गांव के पास बस-ट्रैक्टर की टक्कर
अग्रोहा से आदमपुर मार्ग पर कोहरे के कारण कालीरावण गांव के समीप बस व ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गईं। जिसमे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा मे भर्ती करवाया गया। रोडवेज बस अग्रोहा से मंडी आदमपुर जा रही थी। बस में सवार देयड़ निवासी सुखदेव, मंडी आदमपुर निवासी जगदीश , नेजिया खेड़ा निवासी सूबे सिंह घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि घायलों के उपचार दिया जा रहा है।
वहीं, हिसार शहर के गुजर रहे साउथ बाईपास पर खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। जिस कारण बाइक सवार आर्य नगर निवासी रवि घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन आर्यनगर निवासी रवि ने बताया कि सुबह बाइक पर सवार होकर गांव से शहर की तरफ आ रहा था। बालसमंद नहर के पास साउथ बाईपास पहुंचा तो कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक दिखाई नहीं दिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने पीछे की कोई लाइट नहीं जलाई हुई थी।
वाहन धीमा चलाएं और इंडिकेटर जलाएं ऱ् एसपी
हिसार। जिले में कोहरा और धुंध का असर शुरू हो गया है। ऐसे में सफर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि चालक वाहन धीमा चलाएं और इंडिकेटर जलाएं।

उन्होंने थाना और चौकी प्रभारियों के अलावा यातायात थाना प्रबंधक को अपने-अपने क्षेत्र में सावधानी के साथ वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। धुंध के मौसम में कम दृश्यता के कारण किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो इसके लिए यातायात पुलिस छोटे-बड़े, निजी और कामर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए।
ज़् धुंध के समय सड़क पर दृश्यता बहुत कम रहती है, ऐसे में गलत दिशा में गाड़ी चलाने से परहेज करें।
ज़् धुंध के समय सड़क पर ओवरटेक करने से बचें और अगर करना भी हो तो दाहिनी ओर से ओवरटेक करें।
ज़् वाहन चालक लेन बदले तो हमेशा टर्न इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। बिना संकेत के लेन बदलने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
ज़् अपने गंतव्य पर जाने से पहले मार्ग की योजना बनाएं।
ज़् वाहन की गति कम करें, स्पीडो मीटर देखें, अपने हेडलाइट्स को ओवर ड्राइव न करें।
ज़् व्यस्त सड़कों के किनारे गाड़ी खड़ी न करें।

हिसार- सोमवार को सुबह 8 बजे दिल्ली रोड पर गुजरते वाहन

हिसार- सोमवार को सुबह 8 बजे दिल्ली रोड पर गुजरते वाहन- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed