फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense fog in Haryana, Visibility reduced to five meters, new western disturbance will active again from today

हरियाणा में छाया घना कोहरा: दृश्यता पांच मीटर तक सिमटी, आज से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ; अलर्ट जारी

Fri, 10 Jan 2025 10:13 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

भिवानी में शुक्रवार सुबह दृश्यता सात मीटर से भी कम हो गई, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Dense fog in Haryana, Visibility reduced to five meters, new western disturbance will active again from today
कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर वाहनों की रफ्तार थाम दी। वीरवार रात से ही कोहरे की चादर वातावरण में फैलने लगी थी, जो सुबह होते-होते और गहरा गई। कोहरे के चलते दृश्यता घटकर पांच मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के उठने पर लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा, जिसने वाहनों की गति को धीमा कर दिया। कोहरे की वजह से वाहन चालक अपनी गाड़ियों की लाइट जलाने को मजबूर हो गए। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 3.1 डिग्री था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश की संभावनाएं हैं। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी बढ़ेगी।

विज्ञापन

झज्जर में दृश्यता शून्य
झज्जर में भी शुक्रवार को घने कोहरे ने दृश्यता शून्य कर दी। कोहरा वीरवार रात से ही छाया हुआ था, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को भारी कठिनाई हुई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में शीत लहर का प्रभाव
कुरुक्षेत्र में गहरा कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

भिवानी में वाहनों की रफ्तार धीमी
भिवानी में शुक्रवार सुबह दृश्यता सात मीटर से भी कम हो गई, जिससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ में तापमान गिरा
महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।

बारिश और कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने 10 से 12 जनवरी के बीच बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है, जिससे ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed