{"_id":"617ed8fd22b8894bc8691742","slug":"dengue-sting-patients-are-not-getting-beds-in-hospitals-neither-single-donor-platelets-hisar-news-hsr615871510","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक : मरीजों को न मिल रहे अस्पतालों में बेड, न सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किडेंगू का डंक : मरीजों को न मिल रहे बेड और न सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक : मरीजों को न मिल रहे अस्पतालों में बेड, न सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किडेंगू का डंक : मरीजों को न मिल रहे बेड और न सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। डेंगू का डंक लगातार घातक होता जा रहा है। जिले में रविवार को भी डेंगू के 36 नए मामले सामने आए। जिससे अब मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 429 तक पहुंच गया है। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ा दी है। हालात ये है कि कोरोना काल की तरह मरीजों को बेड तक नहीं मिल रहे है। इसके साथ ही न ही सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के लिए किट मिल पा रही है। किट न मिलने के कारण सिंगल डोनर प्लेटलेट्स के स्थान पर रैंडम डोनर प्लेटलेट्स से काम तो चलाया जा रहा है, लेकिन रैंडम डोनर प्लेटलेट्स के लिए भी डोनर ढूंढना चेतावनी साबित हो रहा है। खासकर निगेटिव ब्लड ग्रुप के डोनर मिल पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की किट न होने के कारण डोनर को कई घंटों बिठाया जा रहा है।
इन जगहों पर मिले नए केस
रविवार को शहर के विद्या मंदिर स्कूल से 10 वर्षीय बच्चा, महावीर कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी, विवेक नगर से 19 वर्षीय युवती, मंडी आदमपुर से 25 वर्षीय युवती, गोविंद बाजार से 27 वर्षीय युवती, गांधी डेयरी कालोनी से 30 वर्षीय युवक, सुंदर नगर 32 वर्षीय युवक, आजाद नगर से 32 वर्षीय युवती, गांव मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय युवक, लाजपत नगर से 50 वर्षीय व्यक्ति, 12 क्वार्टर क्षेत्र से 62 वर्षीय वृद्धा सहित अन्य क्षेत्रों से भी डेंगू संक्रमित मिले।
9 वर्षीय डेंगू पीड़ित बच्चे को निजी अस्पताल में नहीं मिला बेड
मिलगेट एरिया निवासी 9 वर्षीय डेंगू पीड़ित एक बच्चे को जब निजी अस्पताल में बेड नहीं मिला तो परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। बच्चे की माता ने बताया कि 24 अक्तूबर को उसके बच्चे की प्लेटलेट्स 80 हजार थी। उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां दवा दी गई थी। अगले दिन बच्चे की उल्टी में खून आया तो दोबारा उसी अस्पताल में लेकर गए। उन्हें आईसी में बेड उपलब्ध नहीं हो पाया और प्लेटलेट्स की जरूरत होने की बात कही गई। इसके बाद वह उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
ब्लड बैंक में स्टॉक
मंगलम ब्लड बैंक 30
नलवा ब्लड बैंक 00
सर्वोदय ब्लड बैंक 00