फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dengue crosses 600: 25 new patients found, 300 units of CRBC collected in civil hospital, fear of spoilage due to non-consumption

डेंगू 600 पार : 25 नए मरीज मिले, नागरिक अस्पताल में 300 यूनिट सीआरबीसी एकत्र, खपत न होने से खराब होने का डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dengue crosses 600: 25 new patients found, 300 units of CRBC collected in civil hospital, fear of spoilage due to non-consumption
हिसार। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को डेंगू के 25 नए केस मिले। अब तक जिले में 605 मरीज मिल चुके हैं, जिससे पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूट चुका है। जिले में वर्ष 2015 में सबसे अधिक 1140 केस मिले थे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि अब तक 3144 डेंगू आशंकित लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। फिलहाल जिले में 132 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन

वहीं, डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ ही नागरिक अस्पताल में सीआरबीसी की खपत न होने के कारण यहां 300 यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (सीआरबीसी) एकत्रित हो गया है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 लोगों को रैंडम डोनर प्लेलेट्स दी जा रही है। इसी दौरान 20 से 25 यूनिट सीआरबीसी और इतनी ही मात्रा में फ्रैश फ्रोजन ब्लड भी निकलता है, जो स्टोर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकारी और निजी लैब में पैक्ड रेड ब्लड सेल्स (सीआरबीसी) की मात्रा बढ़ती जा रही है। दरअसल रैंडम डोनर प्लेलेट्स निकालते समय फ्रैश फ्रोजन प्लाजमा (एफएफपी) और सीआरबीसी भी निकालनी पड़ती है। सीआरबीसी 35 दिन में हो खराब हो जाती है। हालांकि सीआरबीसी का इस्तेमाल थैलीसीमिया से ग्रस्त को, महिला को डिलिवरी के समय, एक्सीडेंट केसों व हीमाग्लोबिन की कमी के कारण केसों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंकों में किट खत्म
ब्लड बैंक किट
सर्वोदय ब्लड बैंक 00
नलवा ब्लड बैंक 00
मंगलम ब्लड बैंक 00
किट की डिमांड भेजी जा चुकी है। कंपनियों को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन अभी तक किट नहीं भेजी गई। फिलहाल किट मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। - डॉ. जेपीएस नलवा, नलवा ब्लड बैंक, हिसार
चार दिन से किट नहीं है। कंपनी का कहना है कि उनके पास विदेश से किट नहीं भेजी जा रही। जिस कारण समस्या आ रही है। - डॉ. जीआर गुप्ता, मंगलम लैब, हिसार
हर रोज 30 आरडीपी की डिमांड आ रही है। डोनर ढूंढने में समस्या आ रही है। - डॉ. इंदू, ब्लड बैंक इंचार्ज, सिविल अस्पताल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed