{"_id":"63640dbf4451ba192f60059a","slug":"dengue-62-patients-found-in-a-single-day-hisar-news-hsr646211850","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 62 केस आए रिकॉर्ड टूटा, 3 दिन में मिले 108 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 62 केस आए रिकॉर्ड टूटा, 3 दिन में मिले 108 मरीज
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। वीरवार को पहली बार एक दिन में रिकॉर्ड 62 मरीज मिले। अब तक नवंबर माह के तीन दिन में 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में इस साल मरीजों का आंकड़ा 842 पहुंच चुका है। मरीजों का शहर के निजी और नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि जिले में डेंगू तेजी से फैल रहा है। शहर के साथ अब गांवों से भी मरीज मिलने लगे हैं। लगातार मरीज मिलने का मुख्य कारण पानी निकासी का न होना है। शहर के आजाद नगर, शिव कॉलोनी, सेक्टर-33, मिलगेट एरिया से अधिक केस सामने आ रहे हैं। जहां पर पानी जमा है वहां लारवा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा का छिड़काव और निगम टीम की ओर से फॉगिंग करवाई जा रही है। टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
यहां मिले केस : आजाद नगर, जिंदल कॉलोनी, सेक्टर-13, सेक्टर 16-17, विजय नगर, मिलगेट एरिया, सेनियान मोहल्ला, सूर्या नगर, पुरानी पुलिस लाइन, डिफेंस कॉलोनी, पटेल नगर, न्यू मॉडल टाउन, दयानंद कॉलोनी, शास्त्री नगर, हांसी, खेदड़, सीसवाल, नंगथला, डाबड़ा।